{"_id":"65a5590a0f6c136250095245","slug":"shahdol-husband-did-not-give-money-to-drink-alcohol-beat-his-wife-to-death-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, पति ने पीट-पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, पति ने पीट-पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
Mon, 15 Jan 2024 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:41 PM IST
सार
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया पर उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शराब के लिए पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा। गंभीर घायल होने पर पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बुढार थाना प्रभारी संजय जैसवाल ने बताया कि सेमरा गांव की रहने वाली चंदा उर्फ राजकुमारी बैगा की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस के अनुसार राजकुमारी का पति गयादीन बैंगा आए दिन शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे की मांग करता था। पैसा नहीं देने पर पत्नी के साथ बुरी तरीके से मारपीट करता था। इसी तरह बीती रात को भी महिला से आरोपित पति ने पैसे की मांग की, जब पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपित ने महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। मामले पर पुलिस ने आरोप पति गयादीन के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।