फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Deputy registrar arrested red handed taking bribe of one lakh rupees

शहडोल: उप पंजीयक ने रजिस्ट्रियों के दस्तावेज के एवज में मांगी एक लाख रुपये की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 06 Apr 2022 02:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

रीवा ईओडब्ल्यू ने शहडोल में एक उप पंजीयक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उप पंजीयक ने करीब 100 रजिस्ट्रियों के दस्तावेजों की नकल देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
Shahdol: Deputy registrar arrested red handed taking bribe of one lakh rupees
शहडोल: एक लाख की रिश्वत लेते उप पंजीयक गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा रीवा ने उप पंजीयक शहडोल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उप पंजीयक जय सिंह सिकरवार ने आवेदक राजेश कुमार से 100 रजिस्ट्रियों की नकल प्रदान करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें उप पंजीयक द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। ईओडब्ल्यू ने उप पंजीयक पर कार्रवाई दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की और मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे  ईओडब्ल्यू की टीम जिला उप पंजीयक कार्यालय पहुंची। टीम ने कार्यालय के अंदर उपस्थित लोगों को बाहर भेजा और उसके मुख्य द्वार बंद कर जांच प्रारंभ की। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू रीवा के इंस्पेक्टर प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदक राजेश कुमार मिश्रा ने शिकायत की थी कि उप पंजीयक शहडोल जय सिंह सिकरवार रजिस्ट्रियों की नकल प्रदाय करने एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। उप पंजीयक ने शिकायतकर्ता को अपने अधीनस्थ कर्मचारी दिवाकर द्विवेदी को एक लाख रुपये देने के लिए कहा था। जैसे ही आवेदक ने उसको एक लाख रुपये दिए, ईओडब्ल्यू ने उसे रंगे हाथों पकड़ा और रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए। वहीं, जिन दस्तावेजों को प्रदाय करने के एवज में पैसे मांगे जा रहे थे, वह भी सिकरवार की कस्टडी से जब्त किए गए। लगभग 100 रजिस्ट्रियों के दस्तावेज प्रदान करने के लिए यह उप पंजीयक ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed