{"_id":"64bbba3a384f83a16a013de3","slug":"shahdol-a-wall-pillar-fell-on-a-girl-playing-inside-the-house-six-year-old-died-due-to-being-buried-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: घर के अंदर खेल रही बच्ची के ऊपर गिरा दीवार का पिलर, दबने से छह वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: घर के अंदर खेल रही बच्ची के ऊपर गिरा दीवार का पिलर, दबने से छह वर्षीय मासूम की मौत
Sat, 22 Jul 2023 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:45 PM IST
सार
शहडोल जिले में दर्दनाक हादसे में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर में खेल रही थी तभी उस पर घर का एक पिलर गिर गया। मलबे में दबने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
छह साल की बच्ची पर पिलर गिर गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में घर के अंदर खेल रही 6 वर्षीय बच्ची पर दीवार का पिलर गिर गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से पिलर लगातार गीला हो रहा था और कमजोर होकर गिर गया। पुलिस मामले की जांच रही है।
पुलिस ने बताया कि साधना सिंह पिता बुद्धसेन सिंह (6) निवासी टेटकी घर में खेल रही थी। तभी उस पर घर के अंदर दीवार का पिलर गिर गया। मलबे में दबने से बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर के अंदर दीवार का पिलर बना हुआ था। बरसात की वजह से पिलर पूरी तरीके से गीला हो गया था। मासूम घर के अंदर ही खेल रही थी। खेलते-खेलते ही वह पिलर के पास पहुंची तभी पिलर उसके ऊपर ही गिर गया। मलबे में दब जाने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में परिजन व आसपास के लोगों ने मलबे को हटाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।