{"_id":"640af3cf3a0c977436085a3c","slug":"shahdol-13-year-old-girl-s-body-found-in-the-well-of-the-house-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"shahdol: घर के कुएं में मिला 13 वर्षीय बच्ची का शव, गुरुवार शाम से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shahdol: घर के कुएं में मिला 13 वर्षीय बच्ची का शव, गुरुवार शाम से थी लापता
Fri, 10 Mar 2023 02:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल में नाबालिग का शव कुएं से मिला है। 13 साल की बच्ची गुरुवार शाम से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद घर के बाड़े में बने कुएं में शव मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल में नाबालिग का शव कुएं में मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया। बच्ची कुएं में कैसे गिरी, पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की दर्शिला चौकी अंतर्गत ग्राम बिलटिकुरी का है। बताया गया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे तक 13 वर्षीय रिंकी पिता शिवकुमार पनिका घर पर नहीं आई। जिसके बाद परिजनों द्वारा आसपास पड़ोस में पता किया गया लेकिन वह नहीं मिली। काफी देर तक तलाश करने पर कोई पता नहीं चल सका।
इस बीच शंका के आधार पर घर की बाड़ी में स्थित कुएं में जब टॉर्च मार कर देखा गया तो रिंकी पानी में अचेत पड़ी नजर आई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को निकाला। बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार भेजा गया। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।