{"_id":"645a2aee16a9a389110b4d15","slug":"several-days-old-rotten-carcass-of-tiger-found-in-panpatha-buffer-zone-of-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: पनपथा बफर जोन में बाघ का कई दिन पुराना सड़ा हुआ शव मिला, फिर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: पनपथा बफर जोन में बाघ का कई दिन पुराना सड़ा हुआ शव मिला, फिर उठे सवाल
Tue, 09 May 2023 04:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 09 May 2023 04:43 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन में बाघ का कई दिन पुराना शव मिला है। पीएम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाघ का अंतिम संस्कार किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का सड़ा हुआ शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ का शव मिलने के बाद अब बाघों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ के पनपथा बफर जोन में बीट गार्ड को एक मृत बाघ मिला। बाघ का शव कई दिन पुराना था और लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी।
बीट गार्ड करौंदिया सुरक्षा श्रमिकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड की मदद से चारों ओर छानबीन की गई है। बताया जा रहा है कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। साथ ही बीट गार्ड करौंदिया द्वारा जब्तीनामा, पंचनामा की कार्रवाई की गई। बाघ का पीएम कराया गया है।
मेटल डिटेक्टर से की गई छानबीन
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सक नितिन गुप्ता चिकित्सक दल के साथ NTCA प्रतिनिधि सत्येंद्र तिवारी की उपस्थित में शव विच्छेद कर विसरा सेम्पल संग्रहित किया गया। पीएम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण किसी अन्य बाघ से संघर्ष होना प्रतीत हो रहा है।