{"_id":"64d4414824b9c82c190f3a13","slug":"seoni-news-congress-mla-said-india-will-not-be-allowed-to-become-a-hindu-nation-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni: विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का बयान, कहा- भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बनने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni: विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का बयान, कहा- भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बनने देंगे
Thu, 10 Aug 2023 07:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 07:15 AM IST
सार
बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया एक बार फिर अपने बयान के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी की बरघाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया का विश्व आदिवासी दिवस पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाये जाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। विधायक अपने बयानों में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने का मुखर होकर विरोध करने के साथ ही भारत को हिन्दू राष्ट्र न बनने देने की बात कहते नजर आ आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को सिवनी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बरघाट विधायक शामिल हुए थे। विधायक ने कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत आदिवासियो का देश है और वह भारत देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे। विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल विधायक के इस बयान को आगमी विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज को साधने के लिहाज से दिए गए राजनैतिक बयान के रूप में देखा जा रहा है। विधायक के बयान पर फिलहाल किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।