फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major crackdown by the Health Department in Seoni: Clinic and pathology lab sealed for rule violations;

सिवनी में दो स्वास्थ्य संस्थानों पर छापा: नियमों में कमियां मिलने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, दोनों संस्थान सील

Mon, 12 Oct 2026 07:12 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर डॉ. ओ.पी. अमरोदिया क्लीनिक और ओम पैथोलॉजी लैब पर छापा मारकर सील कर दिया। पंजीयन और बायोमेडिकल वेस्ट नियमों के पालन की जांच जारी है।

विज्ञापन
Major crackdown by the Health Department in Seoni: Clinic and pathology lab sealed for rule violations;
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमार कार्रवाई करते हुए शहर के दो स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैबों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से डॉ. ओ.पी. अमरोदिया क्लीनिक और ओम पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अमला, पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


पंजीयन और बायोमेडिकल वेस्ट के नियमों को लेकर जांच
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों संस्थानों के खिलाफ लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती जांच में क्लीनिक के वैध पंजीयन की स्थिति और बायोमेडिकल वेस्ट यानी जैव-चिकित्सकीय कचरे के निस्तारण से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'कब तक डर में जिएंगे आदिवासी परिवार?: सिंगरौली में टीएचडीसी के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, गाड़ियों को रोका

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैबों में भी चर्चा का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग के सीएमएचओ ने भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों संस्थानों को सील किए जाने का मामला सिवनी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed