फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News: Two innocent twin children died after falling into a septic tank filled with water

Seoni News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर दो जुड़वा मासूमों की मौत, सेप्टिक टैंक के लिए की थी खुदाई

Sun, 06 Jul 2025 10:59 AM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 10:59 AM IST
सार

दोनों मासूम खेलते-खेलते घर के पीछे अधूरे सेप्टिक टैंक में गिर गए, जो हालिया बारिश के पानी से भरा हुआ था। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की और गड्ढे में दोनों के शव मिले।

विज्ञापन
Seoni News: Two innocent twin children died after falling into a septic tank filled with water
सेप्टिक टैंक में दो मासूम बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केवलारी थाना क्षेत्र के खापा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के दो जुड़वां भाइयों की मौत हो गई। दोनों मासूम खेलते-खेलते घर के पीछे बने अधूरे सेप्टिक टैंक में गिर गए, जो बारिश का पानी भरने से जानलेवा गड्ढा बन चुका था। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव निवासी रामजी झारिया ने अपने घर के पीछे सेप्टिक टैंक के लिए गड्ढा खुदवाया था। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण यह गड्ढा चार फीट तक पानी से भर गया। शनिवार शाम करीब 4 बजे रामजी के जुड़वां बेटे प्रबल और प्रभात खेलते-खेलते इसी गड्ढे में जा गिरे।
विज्ञापन


काफी देर तक बच्चे जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जब घर के पीछे गड्ढे में झांककर देखा गया तो दोनों मासूमों के शव पानी में मिले। यह नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार मच गई और गांव वाले मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही केवलारी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी शिवशंकर रामटेके ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी भेजा है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-होलकर महाराज ने शुरू की इंदौर मोहर्रम परंपरा, आज भी राजवाड़ा के चक्कर लगाता है सरकारी ताजिया
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लापरवाही, दो मासूम जिंदगियां निगल गई
गांव में चर्चा है कि यदि अधूरे टैंक को ढका गया होता या उसके चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम होते, तो यह हादसा टल सकता था। अब प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा के अभाव ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे अधूरे निर्माण स्थलों की समय-समय पर जांच हो और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed