{"_id":"6249a33056b9bd09f3070dcd","slug":"seoni-in-a-few-hours-the-police-solved-the-triple-murder-case-the-bulldozer-broke-the-house-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी: कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझा ली तिहरे हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी: कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझा ली तिहरे हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
Sun, 03 Apr 2022 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:07 PM IST
सार
सिवनी जिले के छपारा डुंगरिया मोहल्ले में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उधर रविवार को पुलिस ने आरोपी का घर जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने आरोपी का घर जमींदोज कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिवनी जिले में हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कुछ ही घंटे में आरोपी तक पहुंच गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी का घर जमींदोज कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात तीनों की हत्या कर दी गई थी। मामले में इकरार उर्फ पप्पू पिता शहीद कुरैशी निवासी संजय कालोनी छपारा को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसने गुनाह कबूल भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह लेनदेन की बात सामने आई है। छह माह पहले ही महिला ज्योति साहू और आरोपी इकरार की पहचान हुई थी। इकरार ने ज्योति से 5500 रुपये उधार लिए थे। 1 अप्रैल की रात करीब 11 बजे रुपयों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान ज्योति के दोनों बच्चे अंदर के कमरे में सो रहे थे। मां की आवाज सुनकर 12 वर्षीय बेटा तेजस बाहर के कमरे में आया। इकरार ने तेजस के गले में कैंची से हमला कर दिया। बाद में ज्योति और मासूम बेटी श्रद्धा (10) को गला दबाकर मार डाला। घर के बाहरी कमरे में महिला व अंदर के कमरे में महिला के बेटे और बेटी का शव शनिवार दोपहर मिला था। घटना के बाद इकरार कुरैशी अमरवाड़ा पिंडरई भाग गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
अपराधियों से सख्ती से निपटने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला पुलिस प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इकरार कुरैशी के संजय कॉलोनी छपारा स्थित अवैध मकान को बुलडोजर (जेसीबी) से तोड़कर जमीदोज कर दिया है।