फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Senior IPS Kailash Makwana appointed new DGP of MP

MP News: वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त, सक्सेना होंगे 30 नवंबर को रिटायर

Sun, 24 Nov 2024 01:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 24 Nov 2024 01:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकवाना की नियुक्ति की मंजूरी दी। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने मकवाना की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इससे पहले संघ लोकसेवा आयोग ने नए डीजीपी के तीन नामों का पैनल अंतिम रूप से चयन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था।

विज्ञापन
Senior IPS Kailash Makwana appointed new DGP of MP
IPS Kailash Makwana, new DGP - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे। सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मकवाना 1 दिसंबर को पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकवाना की नियुक्ति की मंजूरी दी। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने मकवाना की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इससे पहले संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने नए डीजीपी के तीन नामों का पैनल अंतिम रूप से चयन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था। इनमें अरविंद कुमार, अजय शर्मा और कैलाश मकवाना के नाम थे।

विज्ञापन

सीएम डॉ. मोहन यादव अगले कुछ दिन विदेश यात्रा पर रहेंगे, इसलिए इससे पहले प्रदेश के नए डीजीपी के नाम को मंजूरी दे दी।1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन हैं। उनकी नियुक्ति 30 अगस्त 1988 को हुई थी। मकवाना ने बीई और आईआईटी से एमटेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज तर्रार आईपीएस हैं मकवाना
मकवाना की गिनती प्रदेश के तेज-तर्रार आईपीएस अफसरों में होती है। उन्हें वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने एक आईएएस और एक आईएफएस अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज कराया था। इसी बीच महाकाल लोक कॉरिडोर की जांच शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें यहां से ट्रांसफर कर दिया गया और मकवाना को मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed