फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Senior BJP Leader Kailash Sarang cremated today, Died during treatment in mumbai

भाजपा नेता कैलाश सारंग का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, मुंबई में इलाज के दौरान हुआ था निधन

Sun, 15 Nov 2020 07:33 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 15 Nov 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Senior BJP Leader Kailash Sarang cremated today, Died during treatment in mumbai
कैलाश सारंग को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम शिवराज, वीडी शर्मा व अन्य - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। रविवार यानी आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर 85 वर्षीय कैलाश सारंग को एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग पूर्व मंत्री और नरेला विधायक विश्वास सारंग के पिता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन



पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि कैलाश सारंग जी ने मध्यप्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। राज्य के विकास में उनके अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि सारंग को एक दयालु और मेहनती नेता के रूप में भी याद किया जाएगा। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका 
मध्यप्रदेश की राजनीति को जानने वाले पुराने लोग बताते हैं कि यहां की सियासत में दो ही घराने अहम रोल निभाते थे। एक गौर घराना, दूसरा सारंग घराना। सारंग और गौर ने भोपाल में कई कीर्तिमान रचे। भाजपा को मजबूत करने में यह दोनों ही दिग्गजों का बड़ा योगदान माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी पर लिखी किताब 
कैलाश सारंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'नरेंद्र से नरेंद्र' शीर्षक से किताब लिख चुके हैं। इसमें नरेंद्र मोदी के संघर्ष के दिनों से लेकर देश की सत्ता संभालने तक के सफर पर लिखा है। इसमें प्रधानमंत्री की जिदंगी में आए उतार-चढ़ावों का जिक्र किया गया है। 


इमरजेंसी में जेल गए 
भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कैलाश सारंग मीसाबंदी रह चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लागू इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कई महीनों जेल में रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed