फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Viksit Bharat Sankalp Yatra Former CM Shivraj says Beneficiaries will be benefited from the government schemes

Viksit Bharat Sankalp Yatra: पूर्व CM शिवराज बोले- शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

Sat, 16 Dec 2023 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 10:43 PM IST
सार

Viksit Bharat Sankalp Yatra: मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। सीहोर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ।

विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Yatra Former CM Shivraj says Beneficiaries will be benefited from the government schemes
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के साथ ही जिलों में भी 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। वहीं, सीहोर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं बुधनी विधायक शिवराज सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक करण सिंह वर्मा, सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना से लाभान्वित अनेक हितग्राहियों तथा प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए तथा अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से प्रारंभ की गई है। प्रदेश के साथ ही पांच राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और शासन की विभिन्न योजनाओं से छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान सतत कृषि, ड्रोन प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभवों को भी साझा कराया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीएम राइज शासकीय मनुबेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य तथा चारूलता कत्थक कला केन्द्र की छात्राओं ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों द्वारा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम में आवेदन लिए जाएंगे, जिसमें शिकायत एवं शासन की योजना के लाभ के लिए अलग-अलग आवेदन लिए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को यथा शीघ्र लाभांवित किया जाएगा एवं शिकायतों का नियत समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जाएंगे। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जाएंगे, जन धन जीवन ज्योति योजना के नए आवेदन, कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना,राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

लाभान्वित हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में आई पिंकी राय ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उनका व्यवसाय बंद हो गया था और उसके बाद प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर उन्होंने पुन: अपने व्यवसाय को शुरू किया। ग्राम कुलासकलां निवासी प्रगतिशील किसान गजराज सिंह वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को बढ़ाया है। मनोहर सिंह परमार ने बताया कि कुछ समय पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था और आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए गए आयुष्मान कार्ड का लाभ लेकर उन्होंने निजी अस्पताल में अपना नि:शुल्क इलाज कराया है।

जिले भर में नौ रथ करेंगे भ्रमण
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीहोर नगरीय निकाय सहित जिले के सभी विकासखण्डों के लिए कुल नौ रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीहोर विकास खण्ड के लिए दो रथों, आष्टा के लिए दो रथों, भैरून्दा के लिए दो रथों, इछावर के लिए एक रथ, बुधनी के लिए एक रथ तथा सीहोर शहरी क्षेत्र के लिए एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान राजस्व विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिकिल सेल एवं स्वास्थ्य परीक्षण, आष्युमान कार्ड निरामय योजना, आयुष स्वास्थ्य शिविर, स्वनिधि योजना, पीएम पोषण योजना, किसान समृद्धि केन्द्र, प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत कृषि यंत्र एवं ड्रोन प्रदर्शन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, जन धन, जीवन ज्योति, आधार सेवा केन्द्र, सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा केन्द्र, मत्स्य क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय पशुधन योजना, माय भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन के स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रूट चार्ट जनपद पंचायत भैरूंदा
जनपद पंचायत भैरूंदा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वार एवं दिनांक वार निर्धारित रूट चर्ट के तहत 16 दिसंबर को ग्राम पंचायत निम्नागांव, ग्राम सेमलपानी, 17 दिसंबर को ग्राम पंचायत महागांव कदीम, ग्राम पंचायत गोरखपुर, 18 दिसंबर को ग्राम पंचायत बासुदेव, ग्राम पंचायत सुकरवास, 19 दिसंबर को ग्राम पंचायत मगरिया, ग्राम पंचायत मंजीखेड़ी, 20 दिसंबर को ग्राम पंचायत बोरखेड़ा कला, ग्राम पंचायत हालिया खेडी शामिल है। जनपद पंचायत बुधनी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वार एवं दिनांक वार निर्धारित रूट चर्ट के तहत 16 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सेमरी, ग्राम पंचायत रतनपुर, 17 दिसम्बर को ग्राम पंचायत बोरी एवं भडकुल, 18 दिसम्बर को ग्राम पंचायत बारधा एवं खेरी, 19 दिसम्बर को ग्राम पंचायत बोरधी एवं गोंडी गुराडिया, 20 दिसम्बर को ग्राम पंचायत बरखेडा एवं सगोनिया ग्राम शामिल है।

जनपद पंचायत इछावर
जनपद पंचायत इछावर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वार एवं दिनांक वार निर्धारित रूट चर्ट के तहत 16 दिसम्बर को ग्राम पंचायत कांकरखेड़ा एवं कुड़ी, 17 दिसम्बर को भाऊखेडी एवं नरसिंग खेड़ा, 18 दिसम्बर को ग्राम पंचायत दुर्गपुरा एवं नांगली, 19 दिसम्बर को ग्राम पंचायत मोहनपुर लेंडी एवं पटारिया सीधा, 20 दिसम्बर को ग्राम पंचायत जमोनिया हटे सिंह एवं बरखेड़ा कुरमी शामिल है।

जनपद पंचायत आष्टा
जनपद पंचायत आष्टा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वार एवं दिनांक वार निर्धारित रूट चर्ट के तहत 16 दिसम्बर को ग्राम पंचायत कजलास एवं कुण्डिया नाथू, 17 दिसम्बर को ग्राम पंचायत बमुलिया रायमल एवं जीवापुर माहोडिया, 18 दिसम्बर को ग्राम पंचायत खजूरिया जावर एवं अरोलिया जावर, 19 दिसम्बर को ग्राम पंचायत हरनावदा एवं भंवरी कलां, 20 दिसम्बर को ग्राम पंचायत टिगरिया एवं मुंडला कलां मोहव्वा शामिल है।


जनपद पंचायत सीहोर
जनपद पंचायत सीहोर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत वार एवं दिनांक वार निर्धारित रूट चर्ट के तहत 16 दिसम्बर को ग्राम पंचायत जमोनिया तालाब एवं रायपुरा, 17 दिसम्बर को ग्राम पंचायत मुगावली एवं सेमरा दांगी, 18 दिसम्बर को बराडी कला एवं छापरी दोराह, 19 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सतोरनिया एवं जमोनिया खुर्द और 20 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सोनकच्छ एवं झरखेड़ा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed