फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Unknown vehicle hits bike on Indore-Bhopal highway

MP News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Sat, 06 Apr 2024 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

MP News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike on Indore-Bhopal highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर-भोपाल हाईवे पर आष्टा के नजदीक शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया, जिसे आष्टा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की तलाश शुरू
पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना चाचारसी जोड़ और पगारिया राम के बीच रात करीब 2 बजे घटा। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, वहीं एक गंभीर घायल हो गया, जिसे रेफर किया गया है। स्थानीय लाेगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी खतरनाक थी की बाइक सवार युवक के शव के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन माैके से फरार हाे गया। अभी मृतक और घायल की पहचान नहीं हाे सकी है। पार्वती थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed