फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Uncontrolled car overturned in Sehore, four injured including bridegroom

Sehore News: दुल्हन को विदा कर ले जाते समय कार अनियंत्रित होकर पलटी, नव दंपती समेत चार बराती घायल

Mon, 28 Nov 2022 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 01:45 PM IST
सार

सीहोर में दुल्हन को विदा कर लौट रहे वर पक्ष की कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrolled car overturned in Sehore, four injured including bridegroom
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में एक सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुल्हन को विदा कर बराती भोपाल से देवास जा रहे थे। इसी दौरान कार भोपाल- इंदौर हाईवे पर आष्टा के ग्राम बेदाखेड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गई। हादसे में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 वाहन से प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देवास निवासी सुरेशचंद्र मौर्य के पुत्र गौरव का विवाह भोपाल निवासी राम कुमार लहेरिया की पुत्री के साथ संपन्न होने के बाद वर पक्ष वधु को विदा करा कर देवास के लिए रवाना हुए थे। रविवार को कार इंदौर भोपाल राजमार्ग स्थित आष्टा तहसील के ग्राम बेदखेड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी।  घटना में वर गौरव मौर्य पिता सुरेशचंद्र मौर्य उम्र 28 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर देवास, वधु प्रतिभा पुत्री रामकुमार लहेरिया उम्र 26 वर्ष निवासी पलकविहार कालोनी भोपाल, दूल्हे की बहन दीप्ति पुत्री सुरेश चंद्र मौर्य देवास, दूल्हे की माताजी अनीता मौर्य पत्नी सुरेश चंद्र मौर्य घायल हो गए। एसआई दिनेश यादव ने बताया कि कार दूल्हे की बहन दीप्ति चला रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed