{"_id":"6399831054c6820e93361c0a","slug":"two-youths-molested-a-girl-student-who-came-to-have-breakfast-in-a-cafe-in-sehore-complaint-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: कैफे में नाश्ता करने आई छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, शिकायत के बाद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: कैफे में नाश्ता करने आई छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, शिकायत के बाद मामला दर्ज
Wed, 14 Dec 2022 01:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:33 PM IST
सार
सीहोर जिले के आष्टा में दो युवकों ने कैफे में एक अकेली लड़की को छेड़ने की कोशिश की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले की आष्टा तहसील स्थित कन्नोद रोड सुभाष मार्ग में स्थित एक कैफे में नाश्ता करने आई अकेली छात्रा को देख कैफे में ही बैठे दो युवकों ने छेड़छाड़ की। एक युवक ने हद पार करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की।
मनचले युवकों की इस हरकत पर जागरूक छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए तत्काल पूरे वाक्ये की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके पास कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे और मामला थाने तक पहुंच गया। इस दौरान कैफे पर काफी भीड़ जमा हो गई । पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मनचले युवकों को कैफे से थाने लेकर आई। आष्टा टीआई पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि युवती की रिपोर्ट पर मनचले युवक अलीपुर आष्टा निवासी साहिब पिता सन्नू शाह और अरवाज पिता हम्मू शाह के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है।