{"_id":"66a91d0e6c7d3166a30e5268","slug":"they-were-carrying-country-liquor-by-hiding-it-in-the-trunk-of-the-car-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे थे देशी शराब, पुलिस ने चेकिंग की तो हो गई सिट्टी-बिट्टी गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे थे देशी शराब, पुलिस ने चेकिंग की तो हो गई सिट्टी-बिट्टी गुम
Wed, 31 Jul 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:15 PM IST
सार
Sehore: रेहटी पुलिस ने एक कार से 207 लीटर देशी शराब जब्त की है। कार की डिग्गी में चोरी-छिपे देशी शराब को ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सूचना पर कार की चैकिंग की तो आरोपी की सिट्टी-बिट्टी गुम हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
रेहटी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक टाटा की कार एमपी 04 सीएफ 2767 में अवैध शराब परिवहन करते हुये चकल्दी रोड से निकल रहा है। इस सूचना पर चकल्दी तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की, तभी एक कार मालीबाँया तरफ से आई, जिसे डिपर लाइट और टार्च लाइट देकर रोका गया।
विज्ञापन
जिसमें एक व्यक्ति चालक की सीट पर बैठा मिला। जिससे उसका नाम उदय सिंह पिता उत्तम सिंह राजपूत (37) निवासी ग्राम सोठिंया थाना भैरूंदा जिला सीहोर का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गीमें से देशी शराब के कार्टन भरे हुए मिले जिनके संबंध में उदय सिंह से लायसेंस के बारे में पूछा तो उसने नहीं होना बताया।
विज्ञापन
पूछने पर बताया कि वह अवैध रूप से बेचने के लिये ले जा रहा है। कार की डिग्गी में से कुल 23 पेटी मात्रा 207 लीटर कीमती 88500 रूपये की देशी शराब तथा कार कीमती एक लाख रुपए जब्त कर आरोपी उदय सिंह किो गिरफ्तार किया गया। आरोपी उदयसिंह से शराब लाने के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
