फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The crook ran away with a bag full of money

Sehore News: रुपयों से भरा बैग लेकर भागा बदमाश, बेटी की शादी में खरीदारी के लिए निकाले थे पैसे

Sat, 06 Apr 2024 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर में दिनदहाड़े 89 हजार रुपए का बैग गायब कर दिया। घटना उस समय की है, जब ग्रामीण बैंक के बाहर कैंपस में बैंच पर बैठकर अपने परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया।

विज्ञापन
The crook ran away with a bag full of money
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sehore News: अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण का दिनदहाड़े 89 हजार रुपए का बैग गायब कर दिया। ग्रामीण ने बेटी की शादी में खरीदारी को लेकर बैंक से रुपए निकाले थे। घटना उस समय की है, जब ग्रामीण बैंक के बाहर कैंपस में बैंच पर बैठकर अपने परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस वीडियो और फोटो निकालकर उनकी पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन

कहां हुई थी घटना
घटना शाहगंज बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कैंपस की है। थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा कि फरियादी सुरेश वंशकर ने अपनी बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाले थे। इसी पैसे से बेटी की शादी का सामान खरीदना था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने दी जानकारी
शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में ग्रामीण की पत्नी व बेटी द्वारा बैंक से 89 हजार रुपए निकाल कर उसे दिए थे, जो ग्रामीण ने पर्स में रखकर जिसमें मोबाइल और अन्य कागजात लेकर बैंक के बाहर लगी बेंच पर बैठा था। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त पर्स को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed