फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Stealers caught by the police after drinking tea

MP News: चाय पीकर चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, कई जिलों में कर चुके वारदात

Fri, 23 Dec 2022 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि ये चोर रात में रिहायशी इलाको में घूमते हैं और ताला लगे हुए सूने घरो को अपना निशाना बनाते थे। मकान का ताला एक लोहे के रॉड में कपड़ा लपेटकर तोड़ देते थे। अंदर जाने के बाद पहले वहां पर चाय बनाकर पीते थे और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
Stealers caught by the police after drinking tea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश की सीहोर पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है जो चोरी करने वाले घर में पहले चाय बनाकर पीते थे, फिर हाथ साफ करते थे। कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीक का सहारा लिया गया तब कहीं जाकर ये चोर पुलिस की गिरफ्त में आए। पूछताछ में आसपास के कई जिलों में चोरी करना कबूल किया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते कई दिनों से लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस एक्शन में थी। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने चोरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई थी। बीते पखवाड़े में चाणक्यपुरी क्षेत्र में बंद पड़े घरों में चोरियों की वारदात हुई थीं। पुलिस टीम ने चोरों के भागने के संभावित रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को सर्च किया। कई फुटेज का मिलान किया। तब क्लू मिला कि भोपाल में रेलवे स्टेशन के पास कहीं ये चोर ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी शिनाख्त की फिर नजर रखी। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर भोपाल मुख्य रेल्वे स्टेशन के पास छोला रोड फुटा मकबरा से किट्टू उर्फ तरुण मालवीय (19), उमेश अहिरवार (19), संजय वाल्मीकि (19) तथा लक्ष्मण मालवीय (35) को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन्होंने दिसंबर के पहले हफ्ते में सीहोर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में चोरी की वारदातें करना कुबूल किया। पुलिस ने इनके पास चोरी किए गए जेवर, मोबाइल तथा कैमरा जब्त किया है जिनकी कीमत लाखो में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये शातिर चोर भोपाल में रहकर भोपाल तथा उसके आस पास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इन्होंने सीहोर के अलावा भोपाल, विदिशा तथा रायसेन जिलो में भी चोरी की कई वारदातें करना बताया। 


ऐसे करते थे चोरी
पुलिस ने बताया कि ये चोर रात में रिहायशी इलाको में घूमते हैं और ताला लगे हुए सूने घरो को अपना निशाना बनाते थे। मकान का ताला एक लोहे के रॉड में कपड़ा लपेटकर तोड़ देते थे। ताकि आस पड़ोस में रहने वालों को आवाज न आए। चोरों में अजीब बात ये थी कि ये घर में अंदर जाने के बाद पहले वहां पर चाय बनाकर पीते थे और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed