फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Wall collapses during construction of Narmada Ghat, 2 laborers killed, three injured

Sehore: नर्मदा घाट निर्माण के दौरान दीवार गिरी, 2 मजदूरों की मौत, तीन घायल

Sat, 25 Jun 2022 05:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 05:11 PM IST
सार

सीहोर में शनिवार को एक निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इसमें गेंदालाल पिता राजकुमार निवासी कटनी एवं रज्जाक निवासी कटियार (बिहार) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Sehore: Wall collapses during construction of Narmada Ghat, 2 laborers killed, three injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में नर्मदा नदी के घाट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार गिरने और उसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली रेहटी के नेहलाई नर्मदा तट का है। बताया जा रहा है कि यहां घाट निर्माण का काम चल रहा है। इसका काम शर्मा कंस्ट्रक्शन ठेकेदार संजय शर्मा भिंड द्वारा किया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार को एक निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इसमें गेंदालाल पिता राजकुमार निवासी कटनी एवं रज्जाक निवासी कटियार (बिहार) और तीन अन्य लोग दब गए। वहां काम कर रहे मजदूरों ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने गेंदालाल और रज्जाक को मृत घोषित कर दिया। रेहटी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य घटिया स्तर का किया जा रहा है, इसी वजह से ये हादसा हुआ है। रेहटी तहसीलदार केएल तिलवारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed