फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Violent confrontation between two parties in village Amdoh of Rehti vehicles on fire

Sehore News: रेहटी के गांव आमडोह में दो पक्षों में हिंसक टकराव, मारपीट कर वाहनों में लगाई आग

Wed, 27 Mar 2024 03:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

दमोह जिले में रेहटी के गांव आमडोह में दो पक्षों में हिंसक टकराव हो गया। इस दौरान मारपीट कर वाहनों में आग लगा दी गई।

विज्ञापन
Sehore Violent confrontation between two parties in village Amdoh of Rehti vehicles on fire
वाहनों को जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में रेहटी से 13 किलोमीटर दूर गांव आमडोह में दो पक्षों में हिंसक टकराव हो गया। विवाद गाली-गलौज के साथ शुरू हुआ, जिसने कुछ ही देर में बड़ा रूप धारण कर लिया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहन में आग लगा दी। आग से एक ट्रैक्टर, एक बाइक, एक कार, एक पिकअप वाहन जल गए। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी बन गई। पुलिस को पहुंच मोर्चा संभालना पड़ा, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इतना बड़ा विवाद कैसे हुआ, उसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आमडोह के सुनील भिलाला व अभिजीत के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। विवाद कर रहे लोगों ने घटना स्थल पर खड़े ट्रैक्टर, बाइक, कार, पिकअप में आग लगा दी। आग से वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने सुनील भिलाला की रिपोर्ट पर आरोपित अभिजीत, अभिषेक, चंदर सिंह, मुकेश सहित छह व्यक्ति और दूसरे पक्ष के अभिजीत की रिपोर्ट पर सुनील भिलाला आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद अब आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन




पुलिस जांच पड़ताल कर यह भी पता लगा रही है कि आखिर विवाद का मुख्य कारण क्या है। इधर, घटना के बाद से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। मामला गंभीर होने से रेहटी थाना पुलिस भी गांव पर नजर बनाए हुई है। पुलिस की तरफ से सभी लोगों को शांति, सद्भाव बनाए रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी रेहटी राजेश कहारे ने बताया कि आमडोह गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष की तरफ से वाहनों में आग लगा दी गई थी। दोनों पक्षों की तरफ से मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed