फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Ultimatum to vacate the place to more than four dozen employees of the closed sugar mill of Sehore

Sehore: सीहोर की बंद पड़ी शुगर मिल के चार दर्जन से अधिक कर्मचारियों को जगह खाली करने का अल्टीमेटम, आक्रोश

Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

 भोपाल शुगर इंडस्ट्री नाम से शकर कारखाना स्थापित था जो करीब  24 साल पहले ले ऑफ कर बंद कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों को उनके वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
Sehore: Ultimatum to vacate the place to more than four dozen employees of the closed sugar mill of Sehore
सीहोर में बंद पड़ी शुगर मिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर स्थित भोपाल शुगर इंडस्ट्रीज के बंद हुए दो दशक से अधिक का समय बीत चुका है। इसके बाद अब अचानक चार दर्जन से अधिक कर्मचारियों को मकान खाली करने के नोटिस थमा दिए गए। इससे कर्मचारियों में आक्रोश की स्थिति बन गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यह गलत है। जबकि अनेक कर्मचारियों के पास फैक्ट्री द्वारा मकान अलॉटमेंट के कागज उपलब्ध हैं। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर भोपाल शुगर इंडस्ट्री नाम से शकर कारखाना स्थापित था जो करीब  24 साल पहले ले ऑफ कर बंद कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों को उनके वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया था। तब से ही इस कारखाने में काम करने वाले मजदूर शुगर फैक्ट्री के मकान में कारखाने के पास ही रह रहे थे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि अब अचानक जिला प्रशासन ने 24 साल बाद नोटिस थमाए और उन्हें अवैध कब्जा खाली करने को कहा है, जिससे नाराजगी है। मजदूरों ने बताया कि अनेक कर्मचारियों के पास फैक्ट्री द्वारा मकान अलॉटमेंट के कागज उपलब्ध है, इसके बाद भी उन्हें जबरन मकान से हटाने की कोशिश प्रशासन द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसआई ने डेढ़ सौ एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने दिया है आवेदन
बताया जाता है कि बीएसआई मिल मालिक ने डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर व्यवसायिक उपयोग की अनुमति मांगते हुए प्रशासन से अवैध कब्जे को हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कर्मचारियों को नोटिस थमाए गए। मामले में तहसीलदार नीलम परसेंडीया ने बताया कि बीएसआई की ओर से उनकी डेढ़ सौ एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आवेदन मिला है। जिसके बाद अभी 41 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुल 85 लोगों को नोटिस जारी होना है, जिसकी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed