फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Tops Solving Problems Of Peple, Numero Uno In CM Helpline Resolution System

CM Helpline: सीहोर पिछले दो साल से शिकायतों के निराकरण में अव्वल, 6387 शिकायतों पर मिली 'ए' रेटिंग

Thu, 22 Aug 2024 03:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 22 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

सीहोर जिला सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली समस्याओं के निराकरण में पिछले करीब दो साल से लगातार अव्वल बना हुआ है। अब तक 6387 शिकायतों का 80.23 वेटेज स्कोर तथा 'ए' रेटिंग के साथ निराकरण किया गया है। 

विज्ञापन
Sehore Tops Solving Problems Of Peple, Numero Uno In CM Helpline Resolution System
सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला पिछले पौने दो साल से लगातार प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। 21 अगस्त 2024 को जारी प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सीहोर जिला ग्रुप-ए में फिर से पहले नंबर पर आया है। सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग के अनुसार, जुलाई-अगस्त माह के दौरान सीहोर जिले में कुल 6387 शिकायतों का 80.23 वेटेज स्कोर और "ए" रेटिंग के साथ निराकरण किया गया। इस रैंकिंग में विदिशा दूसरे स्थान पर और कटनी तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों और कार्यालयों में आने वाली आमजन की शिकायतों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से निपटाने के कारण सीहोर जिला लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाता है। सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में प्रदेश में प्रथम आने पर कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह और जिले की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को लोगों की शिकायतों और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


शिकायतों का संतोषजनक निराकरण 
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का सिर्फ निराकरण ही नहीं, बल्कि संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए शिकायतकर्ता से निरंतर संपर्क बनाए रखना आवश्यक है। निराकरण की विस्तृत समीक्षा के तहत, कलेक्टर शिकायतों की प्रतिदिन नियमित समीक्षा करते हैं। हर सप्ताह समय सीमा बैठक में भी शिकायतों की गहन समीक्षा की जाती है। जिला स्तर के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाती है। संबंधित विभागों के जिला अधिकारी नियमित रूप से इसकी निगरानी और निराकरण के लिए कार्यरत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed