फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: The maid working at the judge's house stole jewelry worth lakhs police caught

Sehore: जज के घर काम करने वाली नौकरानी ने लाखों के गहने किए पार, बैंक में गिरवी रख पैसों से कर रही थी ऐशो आराम

Thu, 27 Jul 2023 08:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 08:54 AM IST
सार

सीहोर में सीजेएम के घर से लाखों के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी ने घर से गहने चोरी कर भोपाल के एक बैंक में गिरवी रखकर पैसे लिए थे।

विज्ञापन
Sehore: The maid working at the judge's house stole jewelry worth lakhs police caught
जज के घर चोरी करने वाली निकली नौकरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब डेढ़ माह पूर्व सीजेएम के आवास से गहने चोरी हो गए थे। चोरी करने वाली घर की नौकरानी ही निकली, जिसने भोपाल के एक बैंक में गहने गिरवी रखकर नकद राशि निकलवा ली थी और चोरी के रुपयों से ऐश कर रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक सीजेएम अर्चना नायडू बोड़े जिला न्यायालय परिसर स्थित आवास में निवास करती हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व उनके निवास स्थान से कीमती गहने चोरी हो गए थे। इस मामले में थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि चोरी की वारदात को न्यायाधीश के आवास में काम करने वाली नौकरानी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला नौकरानी को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी के गहने उसने भोपाल की एक बैंक में गिरवी रखकर रुपये हासिल कर लिए थे और रुपयों को अपने ऐशो आराम पर खर्च कर रही थी। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने महिला चोर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed