फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Sawan has drenched, 33 ponds of Sehore district are full, 30 inches of rain so far

Sehore: तरबतर कर गया सावन, सीहोर जिले के 33 तालाब लबालब, अब तक 30 इंच बारिश

Wed, 21 Aug 2024 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:17 PM IST
सार

बीते साल की अपेक्षा जिले में इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। जून, जुलाई और अगस्त माह तक 30 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि बीते साल अभी तक 26.68 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
Sehore: Sawan has drenched, 33 ponds of Sehore district are full, 30 inches of rain so far
सीहोर में बीते साल से अच्छी बारिश हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर क्षेत्र में अच्छी बारिश से जलस्रोत लबालब हो रहे हैं। हालांकि अभी जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हो सका है, लेकिन अधिकांश तालाब छलकने लगे हैं। अच्छी बारिश से किसान भी खुश हैं। जल संसाधन विभाग के आधे तालाब फुल हो चुके हैं तो वहीं आधे तालाब मुहाने तक हैं। 
विज्ञापन


पर्याप्त वर्षा से किसानों के साथ ही आमजन भी संतुष्ट है। तालाबों में पर्याप्त पानी होने से अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी गर्मियों में जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले के घोघरा, दोराहा और रामपुरा डैम लेवल तक भरा चुके हैं। वर्तमान की स्थिति में जिले के 66 तालाबों में से 33 तालाब लबालब हो चुके हैं, जबकि 33 तालाब भी फुल लेवल के मुहाने पर आ चुके हैं जो आगामी दिनों में छलकने लगेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साल की अपेक्षा जिले में इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। जून, जुलाई और अगस्त माह तक 30 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि बीते साल अभी तक 26.68 इंच बारिश दर्ज की गई थी। जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण कई तालाब खाली रह गए थे। ऐसे में गर्मियों में ग्रामीण अंचलों में काफी संकट का सामना लोगों को करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह तालाब लगे छलकने
जिले में जल संसाधन विभाग के यूं तो 66 तालाब हैं। इनमें से अभी तक 33 तालाब पूरी क्षमता तक आ गए हैं। इसमें घोघरा, घोघरा फीडर, अपर घोघरा, भगवानपुरा, बरखेडा, भाऊखेडी, बोरदी तालाब, चैनपुरा, ढाबलामाता, घेंघी, गुराडी, हालियाखेडी, हिम्मतपुरा, झाझपिपली, झरखेडा, कालापीपल, कांकडखेडा, कुंडीखाल, लालियाखेडी, पांगरा, रामदासी, रामपुरा, रुपदी-रुपदा, शेखपुरा, उमरखाल, अपरबोरदी, विनायकपुरा, बडाबायन, तालपुरा, मुंजखेडी, श्यामपुर, गवाखेडा, झरखेडा गुआ तालाब लगभग पूरे भरा चुके हैं।

अब तक कितनी बारिश
जिले में बुधवार को अनेक ग्रामों में रिमझिम बारिश दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार जिले में मौसम के दो रंग देखने को मिले हैं, जहां कई स्थान पर तेज धूप रही, वहीं कई स्थानों पर रिमझिम बारिश भी हुई। बीते 24 घंटे के दौरान आष्टा क्षेत्र में लगभग पौने तीन इंच बारिश दर्ज की गई। जिले में बीते 24 घंटे में 12.4  मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र सीहोर में  1.2 मिलीमीटर, श्यामपुर में 4.0, आष्टा में 68.0, जावर में 15.0, इछावर में 9.0, भैरूंदा में 2.0, बुधनी में 0.0, रेहटी में 0.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अभी तक 802.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 712.1  मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। 


अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से  21 अगस्त तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 953.6 मिलीमीटर, श्यामपुर में 869.5, आष्टा में 784.0, जावर में 520.0, इछावर में 1006.5, भैरूंदा में 619.9, बुधनी में 811.6 और रेहटी में 852.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed