फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Police caught women who looted from the district hospital

Sehore: जिला अस्पताल से लूट करने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, महिला को धक्का देकर लूट ले गई थीं मंगलसूत्र

Mon, 08 Apr 2024 07:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Apr 2024 07:35 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Sehore: Police caught women who looted from the district hospital
कोतवाली थाना सिहोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल से मंगलसूत्र लूटने वाली महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में लेकर लूट का मंगलसूत्र जब्त किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दिनांक 04 अप्रैल को फरियदिया निवासी धामनखेड़ा जिला अस्पताल सीहोर में सीटी स्कैन कराने आई थी। वहीं पर दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर फरियादी को धक्का देकर मंगलसूत्र लूटकर ले गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


लूट करने वाली अज्ञात महिलाओं की तलाश के लिए निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कोतवाली पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही महिलाओं निवासी ग्राम चौकी टप्पर थाना दोराहा से पूछताछ की। उक्त महिलाओं ने 04 अप्रैल को अस्पताल सीहोर से एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने की बात का खुलासा किया। आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट का मंगलसूत्र जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed