फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Kolar Dam gates opened after heavy rainfall, low-lying areas on alert, authorities vigilant

Sehore news: लगातार बारिश से कोलार डैम के पहली बार खोले गए दो गेट, निचले इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

Sun, 21 Sep 2025 09:55 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

भोपाल-सीहोर में भारी बारिश से कोलार डैम का जलस्तर 462.18 मीटर पहुंच गया। सुरक्षा हेतु पहली बार दो गेट खोले गए, जिससे नदी का बहाव तेज हो गया। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। टीमें 24 घंटे हालात पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
Sehore news:Kolar Dam gates opened after heavy rainfall, low-lying areas on alert, authorities vigilant
बारिश से उफनता कोलार डैम, जलस्तर बढ़ने पर दो गेट खोले

विस्तार

सीहोर के अलावा राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कोलार डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है। डैम की क्षमता 462.20 मीटर है और जब पानी का स्तर 462.18 मीटर तक पहुंचा तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने गेट नंबर 4 और 5 को 50-50 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक खोलने का निर्णय लिया। इस सीजन में पहली बार गेट खोले गए हैं, जिससे कोलार नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है।

विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने तुरंत निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। साथ ही, प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति नदी, नहर या बहाव क्षेत्र के पास न जाए और न ही किसी प्रकार की गतिविधि करे। यह एहतियाती कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों की टीम 24 घंटे डैम के जलस्तर पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज गिरेगा पानी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में होगी भारी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी
आरएके कॉलेज मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश और बढ़ सकती है। यदि पानी की आवक जारी रही तो डैम के और गेट भी खोले जा सकते हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि डैम के गेट खोलने से भोपाल की पेयजल आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह कदम जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत उठाया गया है।

इनका कहना
कलेक्टर बालागुरु के. ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कोलार नदी, कोलार नहर तथा डैम के प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं। प्रशासन की टीमें चौबीसों घंटे हालात पर नज़र रखे हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस कठिन परिस्थिति में नागरिकों से सहयोग और धैर्य की अपेक्षा की जा रही है ताकि हर किसी की सुरक्षा निश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed