फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan is concerned about Kerala

Sehore: 'केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केरल की चिंता, लेकिन किसानों के आंसू पोंछना भूल गए'

Thu, 20 Mar 2025 07:35 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केरल की चिंता है। लेकिन सीहोर जिले के किसानों के आंसू पोंछना भूल गए।

विज्ञापन
Sehore Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan is concerned about Kerala
विक्रम मस्ताल, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लोकसभा में दिए गए वक्तव्य पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि केंद्रीय मंत्री को केरल की तो चिंता है। लेकिन उन्हें बुधनी विधानसभा और सीहोर जिले की कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में सांसदों के प्रश्नों के जवाब दिए थे। इस दौरान चौहान ने केरल के किसानों की चिंता भी की। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारत के किसानों के प्रति भी संजीदगी दिखाई और कहा कि उन्हें वहां के किसानों की भी चिंता है। देश भर के किसी भी कोने के किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इधर, बुधनी विधानसभा में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के सामने एक मांग उठा दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक घंटे में पांच लाख से अधिक की चोरी, चार लाख नकद और जेवर लेकर फरार हुए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीहोर के किसानों को भूल गए केंद्रीय कृषि मंत्री
बुधनी के युवा कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक तरफ शिवराज सिंह चौहान केरल की चिंता कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा के किसानों की चिंता नहीं है। बीते एक सप्ताह के अंदर सैकड़ों एकड़ जमीन में खड़ा गेहूं जलकर खाक हो चुका है। लेकिन उनकी ओर से कोई भी कथन एवं संवेदना किसानों के प्रति नहीं आई है। ऐसा लगता है कि अब दिल्ली पहुंचने के बाद केन्द्रीय मंत्री किसानों को भूल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: चीते के जबड़े से बेटे को बचा लाई मां, करीब 10 मिनट तक लड़ी, बच्चे को लगे 120 टांके


उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मंत्री जी यह वही किसान हैं, जिन्होंने आपको जमीन से आसमान तक पहुंचाया है। यह वहीं किसान हैं, जिसे भारत देश की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है। लेकिन उसी किसान को भूलना गलत होगा। इस देश का किसान इसे याद रखेगा। यहां बता दें कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल शर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

किसानों को अभी तक कोई भी सरकारी मदद नहीं मिल सकी
बुधनी विधानसभा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकसभा विदिशा के अंतर्गत आती है। ऐसे में पीड़ित किसानों को अभी तक कोई भी सरकारी मदद नहीं मिल सकी है। मुंह के सामने रखी थाली अचानक ही छिन जाना कितना पीड़ादायक होता है, यह उन किसानों से समझा जा सकता है। जो बीते दिनों में आगजनी की चपेट में अपनी फसल को गवां चुके हैं।



अधिकारी भी केवल नियमों का हवाला देकर किसानों को सांत्वना दे रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन किसानों की है, जो छोटे हैं और उनके सामने अब कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि है कि ऐसे किसानों की ऋण अदायगी पूरी तरह से माफ की जाए और बिजली विभाग द्वारा की जा रही सख्ती पर भी रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed