फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Union Agriculture Minister Chauhan reached Kulans Kala village

Sehore: केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान पहुंचे ग्राम कुलांस कला, ग्रामीणों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के "मन की बात"

Sun, 30 Jun 2024 07:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jun 2024 07:26 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। देश के विकास के साथ ही जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Sehore News: Union Agriculture Minister Chauhan reached Kulans Kala village
गांव में लोगों को संबोधित करते मंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जिले के ग्राम कुलांस कला में ग्राम वासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" सुनी। 

विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे यह दायित्व सौंपा है कि मैं किसानों के कल्याण के लिए कार्य करूं, जोकि मैं पूरी लगन से करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए अनेक कार्य पहले से ही चल रहे हैं। आगे भी किसानों के हित में कई फैसले किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाना है और लागत कम करना है, इसके लिए नई किस्म के अधिक उत्पादन करने वाले बीज तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का सही दाम मिले इसके लिए एमएसपी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि सभी लाडली बहनों को लखपति बनाने का दायित्व भी प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे सौंपा है। उन्होंने कहा कि स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से बहनों को अलग-अलग कामों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वह स्वयं का कार्य शुरू कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा बैंक से धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया है कि गरीबों के लिए दो करोड़ आवास और बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं एवं धरती को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से एक पेड़ मां के नाम लागाने का आवाह्न किया है। उन्होंने कहा कि अपने देश, राज्य, गांव को नशामुक्त बनाने एवं स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार आम नागरिकों की हर क्षेत्र में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के साथ ही जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।




केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम कुलांस कला में कृषि विभाग द्वारा लगाई गई कृषि आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ड्रोन से संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। 
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ग्राम के मंदिर परिसर में पौधरोपण किया एवं वहां उपस्थित सभी आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने को कहा।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, सीहोर जनपद अध्यक्ष नवड़ी बाई, जिला भाजपा अध्यक्ष  रवि मालवीय, कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीहोर जनपद सीईओ नमिता बघेल सहित अनेक शासकीय सेवकों एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed