फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News The miscreants left in Kubereshwardham while beating the cows

Sehore News: गायों को मारते-पीटते हुए कुबेरेश्वरधाम में छोड़ गए बदमाश, भक्तों ने बताया बदनाम करने की साजिश

Wed, 12 Apr 2023 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

सीहोर जिले के कुबेरेश्वधाम में कुछ गायों को मारपीट कर उन्हें वहां छोड़ने का मामला सामने आया है। भक्तों का कहना है कि असामाजिक तत्व ने धाम को बदनाम करने की कोशिश की है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाने चाहिए।

विज्ञापन
Sehore News The miscreants left in Kubereshwardham while beating the cows
गायों को पीटा और धाम में छोड़ गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुबेरेश्वरधाम की लगातार प्रसिद्धि विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं। धाम को बदनाम करने को लेकर लगातार साजिश रच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चर्चा में आया है, जिसमें कुछ असामाजिक व्यक्तियों द्वारा सीहोर से गायों की चोरी करके उन्हें मारते-पीटते हुए करीब 10 किलोमीटर दूर चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में स्थित गौशाला में छोड़ गए।

विज्ञापन


मामला यहां भी नहीं थमा, असामाजिक तत्वों ने इसके बाद धाम के सेवकों से अभद्र व्यवहार करते हुए भक्तों से गाली-गलौज की और जबरदस्ती चार गौमाताओं को गौशालाओं में खूंटे पर बांध दिया। समिति ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ मंडी थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
विज्ञापन


मामले को लेकर गौपालक युवा समाजसेवी आशीष गहलोत ने बताया, गत दिनों उनकी दो गाय गुम हो गई थी। वह अपनी गायों को लेकर चिंता कर रहे थे, तभी उन्हें गायों की सूचना मिली तो वह कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचे और अपनी गायों को पहचान लिया। इस प्रकार एक अन्य गाय के मालिक ने भी अपनी गायों की पहचान कर ली है। इस मौके पर गहलोत और समिति के लोगों का कहना है कि सीहोर धर्म नगरी है। ऐसे में वैशाख की इस गर्मी में जिन्होंने शहर से गौमाताओं के साथ मारते, पीटते और भगाते हुए स्वयं गाड़ी में आकर इन गायों को जबरदस्ती गौशाला में बांधा है, उन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कुबेरेश्वर धाम समिति ने पुलिस-प्रशासन में शिकायत दर्ज करवाई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रकार के लोग धर्म के नाम पर धब्बा हैं और इन्होंने देश के भक्तों की आस्था का केन्द्र बने कुबेरेश्वरधाम को बदनाम किया है। इसकी हम निंदा करते हैं।


गौशाला में पर्याप्त संख्या में हैं गाय...
समिति का कहना है, विठलेश सेवा समिति के द्वारा संचालित चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में स्थित मुरली मनोहर गौशाला में धाम के नियमानुसार यहां पर दर्ज सभी गायों की बकायदा इंट्री की जाती है। उनके चारे आदि की व्यवस्था भी की जाती है, लेकिन इन आरोपियों ने धाम को बदनाम करने के लिए बाहर की गायों को मारते हुए लाकर उनको जबरदस्ती गौशाला में भरना और गौशाला की गाय को खुटे से छोड़ देना किसी साजिश का हिस्सा है। इस तरह की घटना की समिति निंदा करती है। इस संबंध में मंडी थाना प्रभारी हरि सिंह परमार का कहना है, कुबेरेश्वर धाम की विठलेश सेवा समिति का शिकायती आवेदन मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed