{"_id":"6860f7c1d48cf43f930375e3","slug":"sehore-news-teacher-made-objectionable-comment-on-social-media-matter-is-getting-heated-sehore-news-c-1-1-noi1381-3112139-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: शिक्षक की महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, कार्रवाई की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: शिक्षक की महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, कार्रवाई की उठी मांग
Sun, 29 Jun 2025 04:28 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 04:28 PM IST
सार
सीहोर में एक शासकीय शिक्षक द्वारा महात्मा गांधी, पूर्व पीएम नेहरू और इंदिरा गांधी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर एक शासकीय शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेहटी तहसील के ग्राम मोगरा स्थित शासकीय शाला में पदस्थ शिक्षक बलवीर सिंह निवासी ग्राम नीमखेड़ी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन
इस मामले में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए रेहटी तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निवेदन किया है। कांग्रेस नेता ने इस कृत्य को देश और देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताया है और शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फर्जी फैकल्टी दिखाने वाले कॉलेज की रद्द होगी मान्यता, पूर्व सीएम बोले- नर्सिंग के बाद एक और घोटाला
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
बुधनी विधानसभा के युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ‘हनुमानजी’ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने रेहटी तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रभारी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव एवं थाना प्रभारी राजेश कहारे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रपिता महातमा गांधी का अपमान, देश का अपमान है। शासकीय शिक्षक बलवीर सिंह का यह कृत्य शासकीय सेवा नियमों का घोर उल्लंघन है। विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं और उनके विरुद्ध की गई ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षक बलवीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और इंदिरा गांधी के विरुद्ध भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की हैं।
ये भी पढ़ें: इंदौरवासियों का अब होगा डिजिटल पता, मेयर ने घरों में क्यूआर कोड लगाकर की शुरुआत
पूर्व में भी की थीं आपत्तिजनक पोस्ट
शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक बलवीर सिंह पूर्व में भी कई बार इस प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल चुका है, जिससे समाज में जनभावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति महापुरुषों के खिलाफ इस प्रकार के कृत्य न करें।
