फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Show cause notice issued to nine officers and employees for negligence in rural development works

Sehore news: ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर नौ अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 06 Feb 2025 08:36 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 08:36 PM IST
सार

जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने ग्राम थूनाकला में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Sehore news: Show cause notice issued to nine officers and employees for negligence in rural development works
जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने जिले के ग्राम थूनाकला में विभिन्न विकास कार्यों का निरी

विस्तार

जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने जिले के ग्राम थूनाकला में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, एनआरएलएम, सीएलएफ सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता निश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ नमिता बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक उपयंत्री, छह रोजगार सचिवों एवं दो ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीहोर जनपद पंचायत के उपयंत्री, दुपाडिया, बिजलोन, खामलिया, पाडली, रायपुरा एवं डोडी के सचिवों एवं ग्राम बिजलोन एवं दुपाडिया के ग्राम रोजगार सहायकों को ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला और तालाब का किया निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम थूनाकला में मनरेगा के तहत निर्मित गौशाला एवं तालाब का निरीक्षण किया। गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों की संख्या एवं उनके पीने के पानी की व्यवस्था के साथ ही चारा भूसा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चारे के लिए शासन से मिलने वाले आवंटन, चारा प्राप्ति स्थान और दानदाताओं के बारे में जानकारी लेते हुए गौशाला का बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण आजीविका भवन एवं ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
 

सीहोर। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने जिले के ग्राम थूनाकला में विभिन्न विकास कार्यों का निरी

सीहोर। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने जिले के ग्राम थूनाकला में विभिन्न विकास कार्यों का निरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed