फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Protest against smart meter in Sehore, company people stopped and meters broken

Sehore news: सीहोर में स्मार्ट मीटर का विरोध, कंपनी की टीम के लोगों को रोककर मीटर तोड़े, मामला पुलिस तक पहुंचा

Thu, 03 Jul 2025 05:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 05:02 PM IST
सार

सीहोर में स्मार्ट मीटर लगाने का उपभोक्ता विरोध बढ़ा, लोगों ने मीटर तोड़े और कर्मचारियों से मारपीट की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर लगने के बाद बिजली बिल चार गुना बढ़ गए हैं। विद्युत कंपनी ने विरोध को बेबुनियाद बताया और स्मार्ट मीटरों के लाभ गिनाए। 

विज्ञापन
Sehore news: Protest against smart meter in Sehore, company people stopped and meters broken
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीहोर में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन सीहोर के बिजली उपभोक्ता इन स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। उनका खुला आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगभग चार गुना बिजली बिल आ रहे हैं। इसे लेकर नगर के दशहरा वाला बाग क्षेत्र से स्मार्ट मीटर लगाने जा रहे विद्युत वितरण कंपनी की टीम को लोगों ने मीटर लगाने से न केवल रोक दिया है, बल्कि विद्युत मीटर को भी तोड़ दिए। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी सीहोर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगा चुके हैं वहां पर लोगों के यहां बिजली बिल स्मार्ट मीटर लगने के पश्चात चार गुना अधिक आ रहे हैं। ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि जो लोग मना कर देते हैं विद्युत वितरण कंपनी वहां मीटर नहीं लगाती है और गरीब लोगों के यहां मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगाने में भी भेदभाव किया जा रहा है। अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। स्मार्ट मीटर लगाने जा रहे ठेकेदार के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट और स्मार्ट मीटर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार का बताया गया है।
विज्ञापन


मारपीट कर स्मार्ट मीटर तोड़े
विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर से ठेकेदार के पास काम कर रहे विक्रम पिता अनोखी लाल वर्मा, साथी अखिलेश वर्मा और रामू वर्मा मीटर लेकर दशहरा बाग की कॉलोनी में जा रहे थे। तभी रास्ते में वहीं के रहने वाले राकेश पिता सरदार सिंह ने उन्हें रोका और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके दो और साथी भी आ गए थे और उन्होंने मारपीट की। पत्थर मारकर विक्रम का सिर फोड़ दिया। इतने पर भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने 16 स्मार्ट मीटरों को तोड़ दिया। विक्रम का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर राकेश और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। ज्ञात रहे कि इसी बात पर पिछले दिनों गंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं और विद्युत कंपनी के कर्मचारियों में काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिन में रेकी, फिर रात में एंबुलेंस में भरकर लाते थे चोरी किया हुआ तार, पुलिस ने पकड़ा गिरोह

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा था ज्ञापन
मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। उपभोक्ताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल सामान्य से चार गुना ज्यादा आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासन को ज्ञापन दिया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना उनकी अनुमति के जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिससे उनके बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। कई जगह बिजली जाने के बाद में मीटर चलने की शिकायतें मिल रही हैं।

सीहोर संभाग में 13,680 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके
विद्युत वितरण कंपनी की अधीक्षण यंत्री सुधीर शर्मा ने इस विरोध को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बिना किसी कारण के विरोध किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर नई तकनीक से जुटे हैं। इससे लोगों को लाभ ही होगा। आरडीएसएस योजना अंतर्गत सीहोर संभाग में लगभग 67,051 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से लगभग 13,680 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं एवं शेष मीटर लगाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा कुल स्मार्ट मीटर की संख्या में 05 प्रतिशत स्मार्ट मीटरों में चेक मीटर भी स्थापित किए जाते है ताकि स्मार्ट मीटर की कार्य प्रणाली को चेक किया जा सकेगा।


स्मार्ट मीटर के साथ लगा रहे चेक मीटर
कंपनी ने बताया कि जिले के ग्राम निपानिया में 331 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए, जिनमें से 31 चेक मीटर भी शामिल हैं। जब ग्राम निपानिया में स्मार्ट मीटर एवं चेक मीटर की जांच की गई तो सभी चेक मीटर एवं स्मार्ट मीटर दर्ज खपत में समानता पाई गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम निपानिया में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले अधिकतर घरों में स्वीकृत विद्युत भार के आधार पर अनुमानित खपत के बिल दिए जा रहे थे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के बिल दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- महिलाओं ने मंत्री करण सिंह का काफिला रोका, गाड़ी के सामने बैठी, सड़क नहीं बनने पर जताया विरोध

स्मार्ट मीटर के हैं कई लाभ
बिजली कंपनी के अनुसार वर्तमान में जो बिल दिए जा रहे हैं उनमें शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के कई लाभ हैं। इससे वर्तमान टैरिफ के अनुसार 25 पैसे यूनिट की छूट है। इसके साथ ही सुरक्षा राशि से भी छूट है। प्रत्येक बिल भुगतान पर 0.5 प्रतिशत की छूट है तथा घरेलू श्रेणी छूट की अधिकतम सीमा नही है। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की जानकारी हर 15 मिनट में मोबाइल पर प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed