{"_id":"66dda827369b8f1b61079b34","slug":"sehore-news-one-of-bhopal-s-doctor-friends-drowned-in-shahganj-s-digambar-waterfall-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: शाहगंज के दिगंबर झरने में हादसा, भोपाल के डॉक्टर दोस्तों में से एक गहरे पानी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: शाहगंज के दिगंबर झरने में हादसा, भोपाल के डॉक्टर दोस्तों में से एक गहरे पानी में डूबा
Sun, 08 Sep 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:05 PM IST
सार
भोपाल से शाहगंज घूमने आए पांच डॉक्टर दोस्तों में से 28 वर्षीय अश्विन कृष्णन अय्यर दिगंबर झरने में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
झरने के पास युवक की तलाश में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहगंज स्थित दिगंबर झरने में घूमने आए भोपाल से आए पांच डॉक्टर दोस्तों में एक युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास विफल रहे। मामले में शाहगंज पुलिस झरने में डूबे युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भोपाल के डॉक्टर कृष्णन अय्यर का 28 वर्षीय पुत्र अश्विन कृष्णन अय्यर रविवार की सुबह दो महिला डॉक्टर कोशिकी जैन पिता देवराज व आकांक्षा पत्नी अभिषेक और दो पुरुष डॉक्टर आयुष पिता एससी सोहानी व अभिषेक पिता देवराज सिंह के साथ शाहगंज स्थित दिंगबर झरने पर नहाने और इन्जाय करने आए थे।
विज्ञापन
बताया गया कि दोपहर दो बजे के करीब पांचों डॉक्टर दोस्त झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान अश्विन कृष्णन और एक महिला डॉक्टर गहरे पानी में चले गए। पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर जैसे-तैसे किनारे आ गई, लेकिन अश्विन गहरे पानी में चले जाने के कारण डॉक्टर दोस्तों के सामने ही नजरों से ओझल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने पर मौके पर शाहगंज पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस की माने गहरे पानी में गए डॉक्टर अश्विन की तलाश में शाहगंज थाने के एएसआई दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक नरेन्द्र चौरे, सैनिक प्रेमशंकर वर्मा गोताखोरों की मदद से तलाश करवा रहे थे, लेकिन शाम पांच बजे तक अश्विन का कहीं पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
इस संबंध में शाहंगज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि भोपाल के पांच दोस्तों में एक गहरे पानी में चला गया। उसका अभी कोई पता नहीं लगा है, जबकि चार अन्य दोस्तों सभी सकुशल हैं।
