{"_id":"67af5e014e045ffd05091ee8","slug":"sehore-news-mother-and-daughter-attacked-an-80-year-old-man-with-a-scythe-and-killed-him-over-money-transaction-sehore-news-c-1-1-noi1381-2628453-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: रुपयों के लेन-देन को लेकर मां-बेटी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग पर किया दराते से हमला, उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: रुपयों के लेन-देन को लेकर मां-बेटी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग पर किया दराते से हमला, उतारा मौत के घाट
Fri, 14 Feb 2025 11:18 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:18 PM IST
सार
सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में रुपये के लेन-देन के विवाद में मां-बेटी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद की दराते से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया और गांव में पुलिस बल तैनात किया। मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
सीहोर। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विस्तार
सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रुपये के लेन-देन के विवाद में मां-बेटी ने मिलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
लेन-देन के विवाद ने लिया हिंसक रूप
जानकारी के अनुसार, ग्राम गऊखेड़ी निवासी रामप्रसाद (80) पिता भागीरथ मेवाड़ा का गांव की ही जमुनाबाई (65) पत्नी कन्हैयालाल से पैसों का लेन-देन चल रहा था। शुक्रवार शाम को रामप्रसाद रुपये लेने जमुनाबाई के घर पहुंचे, जहां लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जमुनाबाई और उनकी पुत्री ममताबाई पिता स्व. कन्हैयालाल ने गुस्से में आकर दराते से रामप्रसाद पर दराते से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई
बुजुर्ग की निर्मम हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक रामप्रसाद के बेटे नरेश मेवाड़ा की रिपोर्ट पर धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच जारी, गांव में तैनात किया गया बल
एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।