फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Home guard was taking bribe in the name of taking out sand trolley

Sehore News: रेत ट्राली निकालने के नाम पर रिश्वत ले रहा था होमगार्ड,वीडियो वायरल होने पर नगर सैनिक को हटाया

Tue, 21 Nov 2023 04:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 04:02 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर के बुधनी में होमगार्ड सैनिक के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। रिश्वत लेते हुए सैनिक का वीडियो वायरल होने के बाद उसे हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Sehore News: Home guard was taking bribe in the name of taking out sand trolley
होमगार्ड जवान का रिश्वत लेते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी थाना में पदस्थ होमगार्ड जवान का रेत की ट्राली निकालने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर सैनिक को हटा दिया गया है और उसकी किट जमा करा ली गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधनी थाने में पदस्थ नगर सैनिक जवान का नाम बृजलाल झरबड़े बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में होमगार्ड जवान की पैसे की लेनदेन की आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही है, यह वीडियो वाहन चेकिंग के दौरान का बताया जा रहा है। इस दौरान नगर अवैध रूप से रेत की एक ट्रैक्टर ट्राली चालक से रुपए की मांग कर रहा है। वीडियो में होमगार्ड सैनिक ने 300 रुपये लेने के बाद ट्रैक्टर ट्राली को जाने दिया।
विज्ञापन


वीडियो सोमवार रात से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कल या परसो का बताया जा रहा है। मामले में बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि जवान का वीडियो सामने आने के बाद उसे थाने से हटाकर होमगार्ड डिपार्टमेंट में वापस भेज दिया है। उसकी किट जमा कर ली गई है। वीडियो की जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed