{"_id":"657daaf621e386edbe04fbe6","slug":"sehore-news-former-cm-shivraj-singh-chauhan-became-emotional-after-seeing-his-ladli-behna-crying-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: लाड़ली बहनों को रोते देख भावुक हुए पूर्व सीएम शिवराज, आंखों से निकले आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: लाड़ली बहनों को रोते देख भावुक हुए पूर्व सीएम शिवराज, आंखों से निकले आंसू
Sat, 16 Dec 2023 07:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:19 PM IST
सार
विकसित भारत विकास यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने सीहोर जिले में आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बहनों के जनसमूह ने घेर लिया। काफी देर तक शिवराज का काफिला नगर के सेकडाखेड़ी मार्ग पर रुका रहा। इस दौरान जनसमूह को हटाने और शिवराज के काफिले को टाऊन हाल की तरफ रवाना करने में सुरक्षा कर्मियों को पसीना आ गया।
विज्ञापन
लाड़ली बहनों से मिलकर भावुक हुए शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के टाउन हॉल में विकसित भारत विकास यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन था। शिवराज के स्वागत के लिए नगर के सेकडाखेड़ी चौराहे पर भारी जनसमूह इक्कट्ठा हो गया था।
विज्ञापन
जैसे ही शिवराज का काफिला सेकडाखेड़ी मार्ग पर आता हुआ दिखा, जनसमूह ने शिवराज के काफिले को रोक लिया। भारी जनसमूह को देखकर पहले तो शिवराज सिंह चौहान गाड़ी के गेट से जनसमूह का अभिवादन करते रहे। इस दौरान काफी संख्या में लाड़ली बहनों ने शिवराज को घेर लिया ओर रोने लगीं।
विज्ञापन
उनको रोते हुए देख शिवराज सिंह चौहान भी गाड़ी से नीचे उतर गए और लाड़ली बहनों के सिर पर हाथ रखकर सान्त्वना देने लगे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान 'आंधी नहीं तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है' की नारेबाजी होती रही। लाड़लियों को रोता देख शिवराज भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल गए। शिवराज सिंह के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
