{"_id":"68902bfc6c48b5853f0070e8","slug":"sehore-news-foetus-found-in-drain-city-shocked-by-heart-wrenching-act-police-launch-investigation-sehore-news-c-1-1-noi1381-3245823-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore news: नाली में मिला भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore news: नाली में मिला भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 04 Aug 2025 01:46 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:46 PM IST
सार
सीहोर जिले के भैरुंदा कस्बे की मामा कॉलोनी में रविवार को एक नाली में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के भैरुंदा कस्बे की मामा कॉलोनी में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक नाली में भ्रूण पड़ा देखा। दिल दहला देने वाली इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कृत्य किसी निर्दयी महिला द्वारा सामाजिक दबाव या व्यक्तिगत कारणों से किया गया हो सकता है, जिसने नवजीवन को जन्म लेने से पहले ही मौत के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी घनश्याम दांगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भ्रूण को नाली से निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई कराई और उसे सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों की टीम ने भ्रूण का परीक्षण कर सुरक्षित रखा है। थाना प्रभारी दांगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भ्रूण की उम्र, लिंग और मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच तेज
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि उस व्यक्ति की पहचान हो सके, जिसने यह अमानवीय कृत्य किया। मामा कॉलोनी के निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सुसाइड से पहले पिता से बुलवाए बेलपत्र, इकलौते बेटे ने फंदा लगाया, इंस्टाग्राम चैट ने चौंकाया
स्थानीय लोगों में आक्रोश, उठे नैतिक सवाल
घटना के बाद इलाके में रोष व्याप्त है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता पर कलंक बताया है। लोगों का कहना है कि जब ममता जैसी भावना ही जान लेने लगे, तो समाज को आत्मचिंतन की आवश्यकता है।