फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Farmers protest in Ichhawar over the ruined soybean crop

Sehore News: इछावर में सोयाबीन की बर्बाद फसल को लेकर किसानों का प्रदर्शन, CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Aug 2024 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 20 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

बारिश के बाद सोयाबीन की फसल पर पीलो मोजेक का खतरा मंडरा रहा है। ग्राम खेरी के किसानों ने मुआवजे के लिए तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Sehore News: Farmers protest in Ichhawar over the ruined soybean crop
खराब फसल दिखाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के किसान सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक होने के चलते नुकसान झेल रहे हैं। साथ ही सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को इछावर तहसील के ग्राम खेरी के किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है, किसानों को तत्काल राहत राशि दी जाए।

विज्ञापन


फसल पर पीलो मोजेक का खतरा
बता दें कि मध्य प्रदेश में किसान सोयाबीन की फसल को लेकर चिंतित हैं। बारिश थम भी गई, लेकिन अब सोयाबीन की फसल पर पीलो मोजेक का खतरा मंडराने लगा है। खेतों में खड़ी सोयाबीन फसल पीली पड़ने लगी है। उसके पत्तों में छेद नजर आने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सीहोर जिले के इछावर के खेरी गांव के दर्जन भर किसानों के सोयाबीन के खेत पीला मोजेक रोग से चौपट हो गई है। इसके चलते सोयाबीन की फसल में फलिया नहीं लग रही हैं। इसके चलते किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश की मोहन सरकार से मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed