फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Domestic gas will reach every home through pipes from the new year 400 connections made

Sehore: नए साल से घर-घर पाइप के सहारे पहुंचेगी घरेलू गैस, 400 कनेक्शन हुए, प्रतिमाह 30 रुपये रेंटल चार्ज लगेगा

Wed, 11 Oct 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:51 PM IST
सार

Sehore News: शहर में बिछाए जा रहे पीएनजी से कई फायदे हैं। यह नेचुरल गैस होती है, हवा से भी हल्की होने के कारण लीकेज होने के मामले में वातावरण में आसानी से घुल जाती है। इस्तेमाल करते समय 99 प्रतिशत गैस जल जाती है, इसलिए प्रदूषण नहीं होता है।

विज्ञापन
Sehore News: Domestic gas will reach every home through pipes from the new year 400 connections made
शहर में नए साल से घर-घर किचन में पाइप के सहारे पहुंचेगी घरेलू गैस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर शहर में नए साल से घर-घर में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति की सुविधा मिलने लगेगी। इसके तहत रसोई गैस को सिलेंडर के बजाय पाइप लाइन के माध्यम से कनेक्शन लिए हुए लोगों के घरों की किचन तक पहुंचाया जाएगा। शहर में अभी करीब चार सौ घरेलू गैस लाइन के कनेक्शन हो चुके हैं। वर्तमान में कनेक्शन लेने वाले लोगों के घरों में पाइप और मीटर लगाने का कार्य अंतिम चरण में चरण में चल रहा है। 
विज्ञापन


शहर वासियों को वर्तमान में गैस सिलेंडरों के माध्यम से एलपीजी गैस लोगों के घरों पर आपूर्ति हो रही है। नेचुरल गैस कंपनी के विनोद कुमार ने बताया कि शहर में कम दामों पर पाइप नेचुरल गैस अर्थात (पीएनजी) की आपूर्ति मिलने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही लोगों के घरों में पीएनजी (घर में इस्तेमाल करने वाली रसोई गैस) की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। शहर के चाणक्यपुरी, ड्रीमसिटी, विश्वनाथपुरी, कंचन बिहार आदि कालोनियों में अंडर ग्राउंड गैस पाइपलाइन बिछाया जा चुका है और मीटर लग चुके हैं। इन कॉलोनियों में करीब तीन सौ से चार सौ कनेक्शन लगाए जा चुके हैंं। पाइप नेचुरल गैस का वर्किंग प्लांट गंज क्षेत्र की अंबेडकर धर्मशाला के पास निर्माणाधीन है। शहर में प्राथमिक चरण में कंपनी द्वारा करीब 1500 कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ घरेलू गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया लगातार चालू रहेगी।
विज्ञापन


25 से 30 प्रतिशत सस्ता है, एलपीजी से पीएनजी
पीएनजी एलपीजी से लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक सस्ता होता है। पीएनजी के एक लीटर का दाम लगभग 50 रुपए प्रतिकिलो होता है। जबकि एलपीजी का लगभग 70 रुपए प्रतिकिलो होता है। इसके दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव के अनुसार उतार चढ़ाव होते रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने 30 रुपए रेंटल चार्ज पर भी मिलेगा कनेक्शन
शहर में घरेलू गैस कंपनी के द्वारा 4000 रुपए में पाइपलाइन गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। 4000 एक मुश्त सुरक्षा निधि जमा करने पर केवल खपत के आधार पर बिल जमा करना होगा। इसी प्रकार 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से कनेक्शन लेने पर कनेक्शन 5 हजार रुपए में मिलेगा और खपत के हिसाब से बिल जमा करना होगा। तीसरे ऑप्शन में एक रुपए प्रतिदिन या 30 रुपए रेंटल चार्ज और खपत के हिसाब से जमा करना होगा। इन तीनों प्लान में पहले दोनों प्लान में जमा राशि सुरक्षा निधि के रूप में जमा होगी जिसे वापस भी किया जा सकेगा।



पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) के फायदे
शहर में बिछाए जा रहे पीएनजी से कई फायदे हैं। यह नेचुरल गैस होती है, हवा से भी हल्की होने के कारण लीकेज होने के मामले में वातावरण में आसानी से घुल जाती है। इस्तेमाल करते समय 99 प्रतिशत गैस जल जाती है, इसलिए प्रदूषण नहीं होता है। पीएनजी पाइप लाइन से सप्लाई होने के कारण असमय खत्म होने का टेंशन नहीं होता है। पीएनजी में पाइपलाइन बिछाते समय घर के बाहर एक मीटर लगा दिया जाता है, इससे खपत देखकर उपभोक्ता खुद ही पेमेंट देता है।

पीएनजी ज्यादा सुरक्षित
पीएनजी यूजर्स को एक महीने गैस उपयोग करने के बाद पेमेंट करना होता है, वहीं, एलपीजी के लिए गैस यूज करने से पहले सिलेंडर की डिलीवरी पर भुगतान करना होता है। सिक्योरिटी के नजरिए से पाइप लाइन से सप्लाई होने के कारण पीएनजी ज्यादा सुरक्षित है। पीएनजी कनेक्शन के साथ बुकिंग की लंबी लाइन से भी छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed