फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Car overturns after hitting wall at Salkanpur Bhairav Valley one dead and 10 injured

Sehore News: सलकनपुर भैरव घाटी पर दीवार से टकराकर पलटी गाड़ी, एक की मौत और 10 घायल

Thu, 25 Jul 2024 03:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे की मुख्य वजह गाड़ी का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। इसमें 15 लोग बैठे हुए थे।

विज्ञापन
Sehore News: Car overturns after hitting wall at Salkanpur Bhairav Valley one dead and 10 injured
हादसे के बाद पलटी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में भैरव घाटी पर एक और बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी टवेरा कार दीवार से टकराकर पलट गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल खरगोन जिले के सनावद के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में ग्राम गवल थाना सनावद के 15 लोग बुधवार सुबह सलकनपुर में देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे स्थानीय टवेरा कार (MP05 T 1072) से पहाड़ी पर गए थे। दर्शन के बाद शाम को वापस लौटते समय भैरव घाट पर ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इससे तेज रफ्तार कार रफ्तार एक दीवार से टकराकर पलट गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन


हादसे में राकेश चाचरिया पिता चंपालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को रेहटी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से छह लोगों को गंभीर चोटों के कारण नर्मदापुरम रेफर किया गया हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचानमहेन्द्र पिता काशीराम (35), ममता पटेल पत्नी परसराम पटेल (47), अमरावती पत्नी तुलाराम (50), देवराज पिता विनोद (11), शारदा पत्नी प्रेमलाल (71), युगल पिता महेन्द्र (1), किरन पत्नी शकेश (35), राकेश पाटिल पिता कोरजी पाटिल (50) और दो अन्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे की मुख्य वजह कार का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। दरअसल, सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण हो रहा है। स्थानीय टैक्सी चालक अपने वाहनों से श्रद्धालुओं को ऊपर मंदिर तक ले जाते हैं। ऐसे में कई बार वे गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed