{"_id":"681e33759d8f3cdbff0259a1","slug":"sehore-news-bjp-leader-entered-the-sand-royalty-office-at-midnight-and-vandalized-it-with-sticks-sehore-news-c-1-1-noi1381-2928395-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: देर रात रेत रॉयल्टी आफिस में घुसकर भाजपा नेता ने लाठी-डंडों से की तोडफ़ोड़, कैशियर को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: देर रात रेत रॉयल्टी आफिस में घुसकर भाजपा नेता ने लाठी-डंडों से की तोडफ़ोड़, कैशियर को भी पीटा
Sat, 10 May 2025 07:53 AM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 07:53 AM IST
सार
रेत रॉयल्टी ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट का सीसीटीवी वीडियो 3 मिनट 42 सेकंड का है। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे भाजपा नेता अपने साथियों के साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर के शाहगंज में भाजपा मंडल मंत्री की दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा नेता गौरव राजपूत ने अपने साथियों के साथ रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब तीन मिनट 42 सेकंड के वीडियो में यह सब स्पष्ट नजर आ रहा है। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 12:05 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अब पॉलिटेक्निक कोर्स दो साल का, 12वीं के समकक्ष रहेगा, तकनीकी शिक्षा विभाग ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यूफोरिया एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के जनवासा स्थित रॉयल्टी ऑफिस में कार्यरत राहुल वर्मा ने शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कंपनी के ग्राम जनवासा स्थित रेत रॉयल्टी ऑफिस में कैश काउंटर पर बैठा था। इस दौरान भाजपा नेता राजवर्धन उर्फ गौरव राजपूत, निवासी नांदनेर, शाहगंज, अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुसे और "रेत गाड़ी ग्राम नांदनेर से क्यों निकलती है" की बात कहकर बहस करते हुए हमला कर दिया। हमले में राहुल वर्मा के हाथ में चोट आई है और ऑफिस का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी आंधी, हल्की बारिश के आसार, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट,4 दिन रहेगा असर
पुलिस ने किया मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि जिस गौरव राजपूत पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं, वह भाजपा शाहगंज मंडल कार्यकारिणी में हाल ही में नियुक्त मंत्री हैं। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
