{"_id":"6799f53be9bd18009807fd52","slug":"sehore-news-big-action-by-kotwali-police-44-mobiles-and-two-laptops-caught-on-suspicion-of-theft-sehore-news-c-1-1-noi1381-2569656-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 44 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 44 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए
Wed, 29 Jan 2025 05:18 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 05:18 PM IST
सार
सीहोर शहर में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है। जो लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल चोर बड़ी आसानी से लोगों की जेब से मोबाइल निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 44 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप चोरी के संदेह होने पर जब्त किए गए। इस कार्रवाई में तकरीबन सात लाख रुपये का समान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
शहर में गुपचुप रूप से चोरी के मोबाइल और लैपटॉप बेचे और खरीदे जा रहे हैं। इस तरह की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। चोरी की बढ़ती हुई वारदातों पर अंकुश लगाते हुए थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र यादव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के पास काफ़ी मात्रा में मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप है, जिसे वह सस्ते दाम में बिना वैध दस्तावेज के ख़रीद बेच रहा है। तत्काल कार्रवाी की जाए तो काफ़ी मात्रा में चोरी का माल मिल सकता है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और मुखबिर के बताए जगह पर रेड की गई तो संदेही के पास से काफी मात्रा में मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप मिले, जिसके बि और वैध दस्तावेज संदेही के पास नहीं होना पाया। संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन केवट पिता सुरेश केवट (30) निवासी कोलीपुरा बढ़ियाखेड़ी का होना बताया, जिसके पास से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 मोबाइल फ़ोन, दो लैपटॉप क़ीमती क़रीबन सात लाख का मशरूका जब्त किया। संदेहीं के विरुद्ध 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
शहर में रोज चोरी हो रहे मोबाइल
शहर में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल चोर बड़ी आसानी से लोगों की जेब से मोबाइल निकाल लेते हैं। शहर के सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर इस तरह की शिकायत लगभग रोजाना मिल रही है। पुलिस की मोबाइल चोरों पर लंबे समय से नजर बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों से मोबाइल चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
