फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: MP Alok Sharma's promise 5000 pension to disabled and scooty to 80% says will meet every month

Sehore News: सांसद आलोक शर्मा का वादा, कहा- दिव्यांगों को 5000 पेंशन और 80% को स्कूटी; हर माह करेंगे मुलाकात

Sun, 31 Aug 2025 06:55 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 06:55 PM IST
सार

Sehore News: मीडिया प्रभारी नरेश मेवाड़ा ने बताया कि सांसद ने दिव्यांगों को आश्वस्त किया है कि उनकी पेंशन बढ़वाने का मुद्दा वे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। इसके लिए वे सीहोर के दिव्यांगजनों को स्वयं मुख्यमंत्री से मिलवाने का भी प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Sehore News: MP Alok Sharma's promise 5000 pension to disabled and scooty to 80% says will meet every month
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर में दिव्यांगों से मिलकर बड़ा एलान किया

विस्तार

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने रविवार को सीहोर में दिव्यांगजनों से मुलाकात कर कई बड़े वादे किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिव्यांगों की पेंशन को 5000 रुपये तक बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि शासन की योजना के अंतर्गत 80% दिव्यांगों को स्कूटी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

 
‘हर माह दिव्यांगों से होगी मुलाकात’
सांसद आलोक शर्मा ने सीहोर के रेस्ट हाउस में दिव्यांग कल्याण परिषद के सदस्यों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पहले ही यह वादा कर चुके हैं कि हर माह दिव्यांगजनों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। अब सीहोर में भाजपा कार्यालय तैयार हो चुका है, जहां वे नियमित रूप से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करवाते रहेंगे।
विज्ञापन

 
पेंशन बढ़ाने और सीएम से मिलवाने का आश्वासन
मीडिया प्रभारी नरेश मेवाड़ा ने बताया कि सांसद ने दिव्यांगों को आश्वस्त किया है कि उनकी पेंशन बढ़वाने का मुद्दा वे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। इसके लिए वे सीहोर के दिव्यांगजनों को स्वयं मुख्यमंत्री से मिलवाने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maheshwar News: महान क्रिकेटर सचिन अल्प प्रवास पर पहुंचे महेश्वर नगरी, अहिल्याबाई की विरासत से होंगे रूबरू
 
स्कूटी योजना से जुड़ेंगे दिव्यांगजन
बैठक के दौरान सांसद ने कलेक्टर बालागुरु के से फोन पर चर्चा की। कलेक्टर ने जानकारी दी कि शासन की योजना के अंतर्गत 80% दिव्यांगों को स्कूटी उपलब्ध कराई जाती है। इस पर सांसद ने संगठन से कहा कि ऐसे दिव्यांगों की सूची तैयार की जाए, ताकि उन्हें शीघ्र स्कूटी उपलब्ध कराई जा सके।
 
पहली मुलाकात में दी आर्थिक मदद
इस अवसर पर सांसद ने दिव्यांगजनों को 3000 रुपये की सहायता राशि देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने घोषणा की कि अगली बार यह राशि 5000 रुपये होगी। उनकी इस पहल से दिव्यांगजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सांसद के प्रति आभार जताया।

 
सांसद प्रतिनिधि में दिव्यांगों को स्थान
सूत्रों के अनुसार, सांसद आलोक शर्मा जल्द ही अपने प्रतिनिधि के रूप में दो दिव्यांग साथियों को शामिल कर सकते हैं। इसमें जिलाध्यक्ष सुखवेंद्र दांगी और प्रदेश प्रभारी कमलेश राठौर के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें- Khandwa News: 'आयुष्मान योजना से मिल रहा धीरू भाई अम्बानी के पिता को भी इलाज', केंद्रीय मंत्री का बेतुका बयान

इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के पदाधिकारियों ने सांसद से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुखवेंद्र दांगी, प्रदेश प्रभारी कमलेश राठौर, प्रबंधक उमा चौरसिया, मीडिया प्रभारी नरेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ नेता गौरव सन्नी महाजन और नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed