फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: An innocent died due to lightning during a storm

Sehore news: तूफानी बारिश का कहर, शादी वाले घर में गिरी बिजली, मासूम की दर्दनाक मौत

Mon, 05 May 2025 02:33 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 02:33 PM IST
सार

शनिवार रात बिलकिसगंज के सागौनी गांव में मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवा, आंधी और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के सुनील धनगर की 11 साल की बेटी रितिका धनगर पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Sehore news: An innocent died due to lightning during a storm
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीहोर जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश का असर दिख रहा है। रविवार रात 12 बजे से 2 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा। सीहोर शहर में बिजली भी चली गई और करीब दो घंटे तक पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। इसी बीच बिलकिसगंज गांव में बिजली गिरने से एक शादी वाले घर में मासूम बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से मौसम बार-बार बदल रहा है। दोपहर में तेज गर्मी और लू चलती है, तो शाम को आंधी और हल्की बारिश हो रही है। कल शाम 6 बजे से मौसम बदला और रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवाओं की वजह से कई पेड़ गिर गए और कई कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं। शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के अनुसार, यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ज्यादा तापमान की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत

सीहोर जिले के बिलकिसगंज के सागौनी गांव में शनिवार रात एक दुखद हादसा हो गया। गांव के सुनील धनगर की 11 साल की बेटी रितिका धनगर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। परिवार में शादी की तैयारियाँ चल रही थीं और घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  अभिनेता सुनील शेट्टी और सोनू सूद ने किए मां पीतांबरा के दर्शन, देश में शांति के लिए की प्रार्थना

रविवार शाम मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज गरज और चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। रितिका घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी थी, तभी उस पर बिजली गिर गई। वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ी। कोई हरकत न देखकर परिवार वाले उसे जल्दी से बिलकिसगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। रितिका की मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक है।


कई गांवों की बिजली हुई बंद

आष्टा क्षेत्र में मौसम पिछले कुछ दिनों से बदल रहा है। रविवार रात को तेज हवा और आंधी के साथ करीब आधे घंटे बारिश हुई। इस दौरान कई गांवों में बिजली चली गई। यह इस गर्मी का दूसरा मौका है जब ऐसा मौसम देखने को मिला है। इससे पहले 15 दिन पहले भी एक घंटे तक बारिश हुई थी।

यह भी पढ़ें: मजदूरों को रौंदते हुए चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, दो की मौत, एक घायल जबलपुर रेफर

सिद्धिकगंज, खाचरोद, मेहतवाड़ा, जावर, मेन और पटारिया जैसे गांवों में तेज हवा और बारिश हुई। विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री योगेश साहू ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगह बिजली के खंभे और लाइनें खराब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मरम्मत कर बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed