फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Tai wrote a letter regarding the metro route, instead of MG Road, the metro can go underground from Su

Indore: मेट्रो रूट को लेकर ताई ने लिखा पत्र, एमजी रोड के बजाए सुभाष मार्ग से मेट्रो भूमिगत हो सकती है

Mon, 05 May 2025 02:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 May 2025 02:10 PM IST
सार

ताई ने तीन साल पहले भी मेट्रो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था और राजवाड़ा के पास भूमिगत मेट्रो स्टेशन को लेकर आपत्ति ली थी। उन्होंने कहा था कि  खुदाई से राजवाड़ा को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Indore: Tai wrote a letter regarding the metro route, instead of MG Road, the metro can go underground from Su
मेट्रो ट्रेन का मध्य हिस्से में काम शुरू नहीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो ट्रेन के रूट और स्टेशनों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन हो चुका है। तय स्थानों पर नगर निगम और प्रशासन ने स्टेशन के लिए जमीन आवंटित कर दी है, लेकिन अभी भी भूमिगत हिस्से को लेकर आपत्ति और सुझावों का दौर चल रहा है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी ये खबर पढ़ें:17 किलोमीटर तक बिछ गए मेट्रो ट्रेन के ट्रैक, छह माह बाद होगा ट्रायल रन; जानें

विज्ञापन

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चाहते है कि मेट्रो ट्रेन का रुट एमजी रोड के बजाए कनाडि़या रोड से ही भूमिगत हो, वही पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मेयर पुष्य मित्र भार्गव को चिट्ठी लिखकर मेट्रो के लिए सुभाष मार्ग का विकल्प सुझाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमजी रोड पर सघन बस्ती और पुरातत्व महत्व के निर्माण है। वहां से मेट्रो ट्रेन भूमिगत होती है तो नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए मेट्रो को सुभाष मार्ग से ले जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेट्रो को पत्रकार काॅलोनी के आगे पलासिया से 56 दुकान, रेसकोर्स रोड, राजकुमार ब्रिज से वीआईपी रोड से आगे एरोड्रम तक ले जाया जा सकता है। यह पत्र उन्होंने कुछ दिनों पहले लिखा था। पत्र में यह भी लिखा गया है कि माह में एक या दो मर्तबा मेट्रो के कामों को लेकर सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक होना चाहिए।

 

ताई की आपत्ति के बाद बदला था राजवाड़ा का स्टेशन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) ने तीन साल पहले भी मेट्रो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था और राजवाड़ा के पास भूमिगत मेट्रो स्टेशन को लेकर कड़ी आपत्ति ली थी। उन्होंने कहा था कि मेट्रो के लिए होने वाली खुदाई से राजवाड़ा को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बाद अफसरों ने मेट्रो के रुट में बदलाव करते हुए राजवाड़ा के बजाए मेट्रो का स्टेशन सदरबाजार के पुराने एसपी कार्यालय में किया गया। इस बार ताई ने एमजी रोड के बजाए सुभाष मार्ग से मेट्रो के रुट की पैरवी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed