{"_id":"64f36bd1e24c0ea81e0af435","slug":"sehore-news-15-to-20-days-old-body-found-hanging-on-a-tree-in-dahota-ghat-of-shahganj-police-station-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: शाहगंज थाने के दहोटा घाट में 15 से 20 दिन पुराना शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: शाहगंज थाने के दहोटा घाट में 15 से 20 दिन पुराना शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
Sat, 02 Sep 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:37 PM IST
सार
Sehore News: सीहोर जिले में शाहगंज थाना एरिया के तहत आने वाले दहोटा घाट में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस चांज कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में शाहगंज से करीब 10 किमी दूर दहोटा घाट के जंगल में शनिवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। शव 15 से 20 दिन पुराना बताया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शाहगंज थाना पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दहोटा घाट के जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के शरीर पर सिर्फ पेंट और बनियान थी। मृतक की उम्र 35 से 40 साल के करीब है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
