{"_id":"6614005544f1c7abf3077dee","slug":"sehore-news-100-tons-of-straw-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-alpha-protein-factory-warehouse-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: दस दमकल मिलकर भी नहीं बुझा पाईं अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री गोदाम की आग, 100 टन भूसा जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: दस दमकल मिलकर भी नहीं बुझा पाईं अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री गोदाम की आग, 100 टन भूसा जलकर खाक
Mon, 08 Apr 2024 08:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Apr 2024 08:04 PM IST
सार
भोपाल, सीहोर, नसरूल्लागंज, जावर, आष्टा, कोटरी सहित अन्य शहरों से दमकल की दस गाड़ियां शाम तक आग पर नियंत्रण करने का प्रयास करती रहीं।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इछावर क्षेत्र के गांव कांकरखेड़ा स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसा गोदाम में सोमवार को अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम से उठती आग की लपटें और धुएं के गुबार कई किमी दूर से ही दिखाई दे रहे थे। आग के कारण गोदाम में रखा करीब 100 टन भूसा जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
आग का विकराल रूप देखकर आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए भोपाल, सीहोर, नसरूल्लागंज, जावर, आष्टा, कोटरी सहित अन्य शहरों से दमकल की 10 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन शाम 6 बजे तक आग नहीं बुझ पाई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रात करीब 6 बजे लोगों को गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते धुएं के गुबार और आग की लपटें भीषण रूप धारण कर चुकी थीं। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौजूद संसाधनों से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
इसके बाद घटना स्थल पर सीहोर, आष्टा, जावर, कोठरी, इछावर, भैरूंदा, भोपाल आदि शहरों से दमकल की करीब 10 गाड़ियां बुलानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद शाम 6 बजे तक गोदाम की आग को नहीं बुझाया जा सका। गोदाम में करीब 100 टन भूसा और अन्य संसाधन रखे हुए थे, जोकि आग से जलकर खाक हो गए हैं।
आग की भयावयता से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
गोदाम में लगी अचानक भीषण आग से रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास क्षेत्र और रहवाासी घरों में फैले धुएं से लोग कई घंटों तक दहशत में रहे। आग की भयावता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम से उठते धुएं के गुबार और लपटें कई किमी दूर से ही दिखाई दे रही थीं।
इस संबंध में एसडीएम जमील खान ने बताया कि गोदाम में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल प्रशासन आग पर नियंत्रण करने की मशक्कत में जुटा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
