फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Lokayukta's grip on NAPA's AE, accused of demanding bribe of one lakh rupees

Sehore: नपा के एई पर लोकायुक्त का शिकंजा, एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, सहयोगी को दिलवाए 20 हजार रुपए

Mon, 11 Nov 2024 03:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 03:33 PM IST
सार

मकान निर्माण की परमिशन देने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने सीहोर नगर पालिका के एई पर कार्रवाई की है। उसके सहायक को 20 हजार लेते पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Sehore: Lokayukta's grip on NAPA's AE, accused of demanding bribe of one lakh rupees
सीहोर नगर पालिका में कार्रवाई करने पहुंची लोकायुक्त की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर नगर पालिका में पदस्थ एई रमेश वर्मा पर लोकायुक्त भोपाल टीम ने कार्रवाई की है। एई वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने मकान निर्माण की परमिशन देने के एवज में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पड़ताल के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की और शिकायतकर्ता द्वारा 20 हजार रुपए एई के सहयोगी को देते देखा। 
विज्ञापन


शहर के लुनिया चौराहा निवासी शिकायतकर्ता सुरेश दांगी अपने प्लॉट पर मकान बना रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास प्लॉट की रजिस्ट्री, डायवर्शन सहित अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। बावजूद मकान परमिशन के लिए उससे नपा के ऐई रमेश वर्मा द्वारा एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत उसने भोपाल लोकायुक्त एसपी से की थी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की।
विज्ञापन


प्लान के तहत दिए 20 हजार
लोकायुक्त टीम ने शिकायतकर्ता सुरेश दांगी को 20 हजार रुपए के नोट दिए, जिसे सुरेश दांगी ने एई के कैबिन के बाहर किसी व्यक्ति को दिए। रुपए लेकर वह व्यक्ति झोले में रखकर चलता बना। यह सब माजरा लोकायुक्त टीम ने देखा और टीम सीधे एई वर्मा के कैबिन में जा पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं गलत काम नहीं कर रहा
मीडिया से चर्चा में सुरेश दांगी ने बताया कि मकान निर्माण की परमिशन के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। मैंने लोकायुक्त को बताया कि मैं गलत काम नहीं कर रहा हूं, मैं अपने स्वयं के प्लॉट पर मकान बना रहा हूं, जिसमें मेरे पास रजिस्ट्री हैं, नामांतरण है, डायवर्जन है, इसके बाद भी परमिशन नहीं मिल रही है। मैं रिश्वत नहीं दूंगा। 


लोकायुक्त डीएसपी अनिल वाजपेयी ने बताया कि यहां के निवासी सुरेश दांगी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी, उनके मकान की परमिशन को लेकर रिश्वत मांगी जा रही है, हमने उनसे पैसे दिलवाए और कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed