{"_id":"629deb723609014b1a5fd37e","slug":"sehore-ig-irshad-wali-who-arrived-for-surprise-inspection-at-midnight-was-happy-to-see-the-records-of-the-jawar-than-police-station-would-get-the-hair-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: आधी रात औचक निरीक्षण करने पहुंचे आईजी इरशाद वली, जावर थाने के रिकॉर्ड देख हुए खुश, केश अवॉर्ड मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: आधी रात औचक निरीक्षण करने पहुंचे आईजी इरशाद वली, जावर थाने के रिकॉर्ड देख हुए खुश, केश अवॉर्ड मिलेगा
Mon, 06 Jun 2022 05:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:26 PM IST
सार
आईजी भोपाल (ग्रामीण) इरशाद वली सीहोर एसपी मयंक अवस्थी के साथ रविवार देर रात सीहोर जिले के आष्टा और जावरा थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इरशाद वली ने थाने के रिकॉर्ड मंगवाए और उनका बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन
आईजी इरशाद वली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईजी भोपाल (ग्रामीण) इरशाद वली सीहोर एसपी मयंक अवस्थी के साथ रविवार देर रात सीहोर जिले के आष्टा और जावरा थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ अचानक आईजी को देख चौक गया। इरशाद वली ने थाने के रिकॉर्ड मंगवाए और उनका बारीकी से अवलोकन किया।
आईजी ने आगंतुक रजिस्टर, बीड चार्ट,वारंट रजिस्टर, तामीली रजिस्टर रात्रि गश्त, साफ सफाई व अन्य रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अनिल यादव से कई जानकारियां ली। जो कमियां पाई गईं उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। आष्टा से रवाना होकर आईजी भोपाल इरशाद वली एवं एसपी सीहोर जावर थाने पहुंचे। जावर थाने में भी सभी रिकॉर्ड रजिस्टर, वारंट तामीली, बीट चार्ट, रात्रि में ड्यूटी तैनाती, रात्रि गश्त, अपराधों की स्थिति सहित अन्य जानकारियां ली, रजिस्टरों का निरीक्षण किया। आईजी जावर थाने में सभी प्रकार के रजिस्टरों, रिकार्ड्स को सुव्यवस्थित देख खुश हुए एवं खुश होकर उन्होंने सीहोर एसपी को जावर थाने को केश अवार्ड देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में आष्टा से अच्छा रिकॉर्ड जावर में मिलने पर जावर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि रही। एसपी सीहोर जावर थाने के लिए केश अवार्ड की घोषणा करेंगे। आष्टा जावर थानों का औचक निरीक्षण कर आईजी भोपाल रात करीह 3:00 बजे भोपाल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
भोपाल आईजी के रवाना होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी अचानक इछावर थाने जा पहुंचे रात में उन्होंने इसी तरह इछावर एवं मंडी थाने का औचक निरीक्षण कर वहां भी सभी तरह के रजिस्टर रिकॉर्ड देखे। एसपी मयंक अवस्थी इछावर से रवाना होकर मंडी थाने जा पहुंचे। सुबह 5:00 बजे तक एसपी सीहोर का थानों का निरीक्षण जारी रहा।
औचक निरीक्षण को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने इस बताया कि आईजी भोपाल द्वारा आष्टा एवं जावर थाने का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया की कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से चौकस और सतर्क है।