फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Fire broke out after cooking gas cylinder exploded mother got burnt while trying to save her children

Sehore: खाना बनाने के बाद भभकी आग, गैस सिलेंडर फटा, बच्चों को बचाने में मां झुलसी, आगजनी में सब कुछ जला

Fri, 24 May 2024 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 10:09 PM IST
सार

खाना बनाने के बाद आग भभक गई और गैस सिलेंडर फट गया। इस दौरान बच्चों को बचाने में मां झुलस गई। आगजनी में सब कुछ जल गया।

विज्ञापन
Sehore Fire broke out after cooking gas cylinder exploded mother got burnt while trying to save her children
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव खजुरिया कलां में खाना बनाने के बाद अचानक आग भभक गई। आग से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग का गुबार करीब 50 फीट तक ऊपर तक उठा। धमाके की आवाज भी करीब दो किमी तक सुनाई दी। इससे गांव में सन्नाटा खिंच गया। सभी ने आगजनी वाले घर की तरफ दौड़ लगाई। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। हादसे के समय तीन बच्चे घर में सो रहे थे, जिन्हें आग की लपटों के बीच से मां ने घर से बाहर निकाला, जिससे मां आगजनी में थोड़ी झुलस गई। घटना गुरुवार रात की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खजुरियाकलां निवासी धर्मेंद्र अहिरवार की पत्नी मनीषा गुरुवार रात को करीब 10 बजे मिट्टी वाले चूल्हे पर खाना बनाया। उस समय घर पर उसका पति नहीं थी। बताया जाता है कि मनीषा ने लकड़ी की आग बुझा दी थी। गर्मी अधिक होने से मनीषा घर से बाहर आ गई थी। वहीं, उसके तीन बच्चे घर में ही शयन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर में से आग की लपटें निकलने लगी। 
विज्ञापन


मनीषा ने साहस का परिचय देकर तीनों बच्चों को घर से बाहर लाई
मनीषा ने बताया कि मैं बुरी तरह घबरा गई। तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। मैंने मदद के लिए आवाज लगाई। कोई मदद के लिए आता इससे पहले मैं घर में घुसी तो देखा कि आग तेजी से फैल रही है। सिलेंडर के पाइप में आग लगी थी। मैं एक-एक कर तीनों बच्चों को उठाकर बाहर लाई। इसमें मेरी साड़ी जल गई। हाथ व पैर भी झुलस गए। सात साल की बेटी प्रियल के हाथ भी झुलस गए। मनीषा ने बताया कि आग लगने से सब खाक हो गया। मैं हिम्मत नहीं दिखाती तो तीनों बच्चे घर में ही फंसे रह जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में सब हुआ खाक, गैस सिलेंडर भी फटा
मनीषा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे कपड़े, सामान कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को जद में ले लिया। घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, नकदी, जेवर, बर्तन सहित सब कुछ आग में जल गया। हम घर से कुछ दूरी पर खड़े थे, तभी घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। भगवान की विशेष कृपा रही कि हम चारों बच गए। धर्मेंद्र अहिरवार का कहना है कि आग ने उन्हें सड़क पर ला दिया है। घर में एक दाना भी नहीं बचा है।  


आगजनी में ढाई लाख का नुकसान
आगजनी में अपना सब कुछ गंवा चुके धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि लोगों से सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो देखा कि सब खाक हो चुका था। गनीमत रही कि पत्नी व तीनों बच्चे कुशल हैं। मैं गर्मियों में आइसक्रीम बेचता हूं। बाकी समय में मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं। आग लगने के बाद पुलिस मौके पर आई थी। अब तक कोई अफसर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया है। आग में करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed